Header Ad

कपकोट: विधायक सुरेश गढ़िया ने स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर केदारेश्वर मैदान में किया ध्वजारोहण

विधायक सुरेश गढ़िया ने स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर केदारेश्वर मैदान में किया ध्वजारोहण

ध्वजारोहन करते विधायक


बीते वर्षों के भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। देश के आजादी के महापर्व 78 वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर केदारेश्वर मैदान, कपकोट में ध्वजारोहण कर देश के अमर शहीदों को नमन करते हुए उनके महान बलिदानों को याद किया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के नन्हे छात्र-छात्राओं ने अमर शहीदों की याद में अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उनको नमन किया।

वहीं कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया ने आजादी के महापर्व 78 वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर विवेकानंद विद्या मंदिर हिचौडी कपकोट में ध्वजारोहण किया साथ ही विद्यालय परिवार द्वारा आयोजित भव्य कार्यक्रम में सम्मिलित होकर सभी को आजादी के महापर्व की बधाई व शुभकामनाएँ प्रेषित की साथ ही रामलीला मैदान कपकोट में पूर्व सैनिक संगठन द्वारा आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर समस्त पूर्व सैनिकों को बधाई प्रेषित कर संबोधित किया।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख गोविंद दानू , मंडल अध्यक्ष भुवन गढ़िया, ज्येष्ठ प्रमुख हरीश मेहरा, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख दयाल ऐठानी , भूपाल कपकोटी , ओम प्रकाश ऐठानी , एसडीएम अनुराग, थानाध्यक्ष  कैलाश बिष्ट, समस्त विद्यालयों के छात्र-छात्राएँ व गुरुजन सहित सभी गणमान्य लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.