Header Ad

Big News: जम्मू कश्मीर में उत्तराखंड का लाल कैप्टन दीपक सिंह हुए शहीद, दौड़ी शोक की लहर

कैप्टन दीपक सिंह

जम्मू कश्मीर में उत्तराखंड का लाल कैप्टन दीपक सिंह हुए शहीद, दौड़ी शोक की लहर
Captain Deepak Singh Dehradun

अभी अभी एक बड़ी दुःखद खबर समूचे उत्तराखंड के लिए जम्मू कश्मीर से सामने आ रही है जहाँ जम्मू कश्मीर के डोडा में आतंकी हमले में उत्तराखंड का लाल शहीद हो गया है। इस खबर से जहां पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं शहीद कैप्टन दीपक सिह की शहादत की खबर से उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 25 साल के कैप्टन दीपक सिंह उत्तराखंड के देहरादून जिले के रहने वाले थे बताया जा रहा है कि डोडा में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी हुई थी इसी गोलीबारी में कैप्टन दीपक सिंह शहीद हो गए। इस मुठभेड़ में एक आतंकी के मारे जाने की सूचना भी है ।

मिल रही जानकारी के मुताबिक सुरक्षा बलों को आतंकियों के बारे में खुफिया इनपुट मिला था। इसके बाद सुरक्षा बलों की टीम अस्सर के शिवगढ़ धार इलाके में आतंकियों की तलाश में निकली हुई थी। इस बीच सुरक्षा बलों पर आतंकियों ने फायरिंग कर दी। जिसके जवाब में सुरक्षा बलों की तरफ से भी गोलीबारी की गई। मुठभेड़ में कैप्टन दीपक सिंह को एक गोली लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये थे। जिन्हें आर्मी अस्पताल में ले जाया गया  लेकिन डॉक्टर उनकी जान नहीं बचा पाए। कैप्टन दीपक साल 2020 में ही सेवा में कमीशन हुए थे। कैप्टन दीपक का परिवार देहरादून के रेस कोर्स में रहता है। सूचना मिली है कि कैप्टन दीपक का पार्थिव शरीर गुरुवार यानि की 15 अगस्त को देहरादून पहुंच सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.