Header Ad

Almora Accident: ब्रेक फेल होने से सड़क पलटी कार, एक की मौत 6 लोग घायल

Car accident

ब्रेक फेल होने से सड़क पलटी कार, एक की मौत 6 लोग घायल

अभी अभी एक बड़ी दुःखद हादसे होने की सूचना मिली है, अल्मोड़ा नेशनल हाईवे पर एक कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है और 6 लोग घायल हुए हैं। मिल रही जानकारी के अनुसार सड़क हादसा नैनीताल जिले के भवाली–गरमपानी–अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। रात हल्द्वानी से रानीखेत को जा रही एक कार के ब्रेक फेल हो गए। ब्रेक फेल होने से ड्राइवर कार पर से अपना नियंत्रण खो बैठा। कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस सड़क हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। छह लोग घायल हुए हैं। गनीमत रही कि कार सड़क पर ही पलट गई। अगर कार खाई में गिरती तो जानमाल का बड़ा नुकसान हो जाता।
हादसे की सूचना मिलते ही खैरना चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में 37 वर्षीय दिल्ली निवासी लक्ष्मण सिंह को अचेत अवस्था में स्थानीय लोगों की मदद से गरमपानी समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहा डॉक्टर ने लक्ष्मण सिंह को मृत घोषित कर दिया। बता दें कि इस हादसे में सितारगंज निवासी वाहन चालक 47 वर्षीय त्रिलोक सिंह, उनकी 35 वर्षीय पत्नी उमा बिष्ट, 16 वर्षीय पुत्र श्रेष्ठ, 13 वर्षीय पुत्र त्रिलोक, 30 वर्षीय निशा सिंह और 6 वर्षीय नियान सिंह बाल-बाल बच गए। ये लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार सभी लोग दिल्ली में व्यापार करते हैं। परिवार सहित दिल्ली से रानीखेत घूमने के लिए जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ है। हादसे का कारण कार का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.