Header Ad

Kapkot News: सिलेंडर से भरा ट्रक गिरा खाई में, कपकोट निवासी चालक समेत दो की मौत,

Accident

सिलेंडर से भरा ट्रक गिरा खाई में, कपकोट निवासी चालक समेत दो की मौत,

राज्य के अल्मोड़ा जनपद के सेराघाट से एक दुखद घटना की खबर सामने आ रही है। जहाँ एक सिलिंडर से लदा ट्रक नदी में गिर गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर शाम एलपीजी सिलिंडर लेकर जा रहा ट्रक संख्या- यूके 04 सीबी-3110  हादसे का शिकार हो गया। ट्रक हल्द्वानी से बेरीनाग की ओर जा रहा था। तभी अल्मोड़-सेराघाट रोड में मंगलता से आगे टानी के पास अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर जैगन नदी में गिर गया।
हादसे के कारण ट्रक में लदे सभी सिलिंडर खाई और नदी में बिखर गए। स्थानीय लोगों ने जब इन्हें देखा तो ग्राम प्रहरी को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद ग्राम प्रहरी की सूचना पर धौलछीना थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची। पुलिस ने खाई में खोजबीन शुरू की, जहाँ ट्रक चालक और सह चालक अचेत अवस्था में पड़े हुए मिले। दोनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि हादसे में जान मृतकों की पहचान ट्रक चालक हरीश चंद्र बिष्ट पुत्र परी सिंह निवासी कपकोट बागेश्वर के रूप में हुई है। वही सह चालक की पहचान दीपक दानू की निवासी कपकोट के रूप में हुई है। जहाँ इस दुःखद हादसे से मृतकों के परिवार में दुःख का पहाड़ टूटा हुआ है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.