Header Ad

Uttarakhand: उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध अभिनेता दीपू जुयाल 'पम्मू' अभिनेत्री प्रीति लगवाल बंधे वैवाहिक जीवन में

Deepu Juyal Preeti Lagwal

उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध अभिनेता दीपू जुयाल 'पम्मू' अभिनेत्री प्रीति लगवाल बंधे वैवाहिक जीवन में
Deepu pammu juyal preeti lagwal marriage

उत्तराखंड संगीत जगत के दो मशहूर सुपर स्टार अभिनेता एवं अभिनेत्री बंधे शादी के बंधन में। जिन्होंने कुमाऊनी, गढ़वाली एवं जौनसारी गीतों में अपना शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीता है वह आज अटूट शादी के बंदन में बंध गए हैं जी हां हम बात कर रहे हैं दीपू जुयाल उर्फ़ पम्मू एवं प्रीति लगवाल की। जिन्होंने उत्तराखंड संगीत जगत में बीते कई सालों से एक साथ अभिनय करते आ रहे हैं। जिनके लाखों फैन फॉलोइंग हैं। जिनके फैन्स को यह खबर मिलने पर खूब ख़ुशी में झुम उठे हैं। वहीँ दोनों को सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। बीते 8 साल से एक साथ उत्तराखंड इंडस्ट्री में काम कर रहे यह कलाकर 22 अक्टूबर 2023 को वैवाहिक जीवन में बंध गए हैं। काफी समय से दर्शकों को इस घड़ी का इंतजार था जो आज पूरा हो गया है।


Deepu pammu juyal preeti lagwal marriage
Deepu Juyal preeti Lagwal marriage

हमारी टीम से खास बातचीत में दीपू जुयाल उर्फ़ पम्मू ने बताया कि वह बीते कई सालों से एक साथ उत्तराखण्ड संगीत जगत में काम कर रहे हैं और कई सुपरहिट गीत देवभूमी को दिए हैं। जिन गीतों को करोड़ों लोगों ने देखा और पसंद किया है। आपको बता दें कि दीपू जुयाल उर्फ़ पम्मू उत्तराखण्ड राज्य के पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले हैं और प्रीति लगवाल हिमाचल प्रदेश की रहने वाली हैं। जिन्होंने उत्तराखण्ड के गीतों में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। जिसके बाद अब दोनों आठ साल के इंतजार के बाद वैवाहिक जीवन में बंध गए। वर्तमान में अब दोनों राजधानी देहरादून में रहते हैं। इन दोनों को मुलाकात एक गीत की शूटिंग के दौरान चकराता में हुई। तभी इन दोनों का पहला वीडियो गीत आग माया की में नजर आए। तब से अभी तक इनकी जोड़ी उत्तराखण्ड की टॉप 5 जोड़ियों में मानी जाती है। 

सुपरहिट टॉप 5 वीडियो गीत Superhit top 5 video song

माया का झमेला (संगीता)

तेरी खूंटीयों मां

पंछी हुनी 

हिट वे धना

पावना छोरी