Header Ad

Haldwani news: पापा की परियां नशे में टल्ली, बिच सड़क पर किया हंगामा, पुलिस ने काटा चालान

संकेतिक फोटो

पापा की परियां नशे में टल्ली, बिच सड़क पर किया हंगामा, पुलिस ने काटा चालान
Car accident haldwani ladies 

पापा की परियां कहे जाने वाली लड़कियां भी किसी से कम नहीं। एक अजब गजब मामला हल्द्वानी से सामने आ रहा है। जी हां विजयादशमी को नशे में टल्ली कार सवार दो युवतियों ने बग्घी को टक्कर मार दी। इस दौरान बग्घी बीच सड़क में पलट गई। गनीमत रही की किसी को इस घटना में चोट नहीं आई। तभी बीच सड़क पर हंगामा शुरू  हो गया। तभी घटना की सूचना पुलिस तक पहुची और मौके पर पहुँचकर टी पी नगर पुलिस ने कार को सीज कर दिया है। तभी कार में सवार दो लड़कियों की मेडिकल कराने के बाद शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। बताया जा रहा है कि युवतियां रूद्रपुर निवासी थी जिनका चालान कराकर छोड़ दिया गया है।

खबरों से मिल रही जानकारी के अनुसार रूद्रपुर से हल्द्वानी की ओर जा रही एक कार जिसमें 2 युवती सवार थी। तभी गन्ना सेंटर के पास कार ने एक बग्घी वाले को टक्कर मार दी, जिसके बाद बग्घी बीच सड़क पर पलट गया। हालाँकि इस घटना में चोट किसी को भी नहीं लगी । तभी वहाँ मौजूद कार सवार दो लड़कियां एवं दो और लड़कियों को रोका। तभी लड़कियों को रोकने पर एक लड़की ने गाली गलौज करना शुरू कर दिया। तभी इसकी सूचना मौके पर पुलिस को दी , घटना स्थल पर पुलिस टीम पहुची और कार को सीज कर दिया। तभी पुलिस ने चारों युवतियों का चालान काटकर घर भेज दिया है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.