Header Ad

Uttarakhand news: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, हुए घायल

Accident photo

Breaking news: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, हुए घायल
CM Harish rawat Accident

राज्य के लिए एक बड़ी खबर काशीपुर से सामने आ रही है। जहाँ उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। बताया जा रहा है कि बड़ा हादसा होने से टल गया है। पूर्व मुख्यमंत्री रावत का वाहन डिवाइडर से टकराने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस मौके पर हरीश रावत को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबरों से मिल रही जानकारी के अनुसार काशीपुर में वाहन चालक अचानक अनियंत्रण खो बैठा जिसके चलते वहान डिवाइडर से टकरा गया। इसी दौरान हरीश रावत को हल्की चोट आई है जहाँ उनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Cm harish rawat Accident

आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस वरिष्ठ नेता हरीश रावत हल्द्वानी से देहरादून को आ रहे थे। तभी काशीपुर में पहुँचते ही उनका वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर गया । पता चला है कि उनके गवर्नर एवं वाहन चालक भी सुरक्षित हैं। हरीश रावत हल्द्वानी आये हुए थे वह गौलापार, बिठौरिया और लालकुआं में कुछ परिवारों में हुई गमी के बाद सांत्वना देने के लिए पहुँचे हुए थे। गौलापार में गंगोला गोपाल तथा बिठौरिया में कानून बिष्ट के पिता की मृत्यु पर और लालकुआं में देवकी नंदन सुयाल की मृत्यु पर उनके परिजनों को सांत्वना देने पहुँचे थे। तभी देहरादून लौटते समय यह हादसा काशीपुर में हुआ, जहाँ बड़ा हादसा होने से टल गया। हरीश रावत ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया है कि मैं अब ठीक हूँ कोई भी चिंता करने की बात नहीं है अब मैं अस्पताल से डिस्चार्ज हो गया हूँ। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.