Header Ad

कपकोट में सनसनी: खीरगंगा नदी किनारे मिला क्षेत्र पंचायत सदस्य का शव, जांच में जुटी पुलिस

खीरगंगा नदी किनारे मिला क्षेत्र पंचायत सदस्य का शव, जांच में जुटी पुलिस

फाइल फोटो तारा सिंह कोरंगा


कपकोट: कपकोट नगर पंचायत के वार्ड नंबर सात के पास खीरगंगा नदी किनारे एक 48 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान गडेरा क्षेत्र के वर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी मेंबर) तारा सिंह कोरंगा (पुत्र सेवानिवृत्त सूबेदार मोहन सिंह कोरंगा) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


​पड़ोस की तीन साल की बच्ची ने सबसे पहले देखा शव

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक के पड़ोस में रहने वाली करीब तीन वर्षीय बच्ची 'सोनी' सुबह अपने घर के बरामदे में मुंह धोने आई थी। इसी दौरान जब बच्ची की नजर नदी किनारे पड़ी, तो वहां एक शव को देखकर उसने तुरंत अपनी मां को इसकी जानकारी दी। बच्ची के परिजनों और स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

​परिवार में छाता मातम

​बताया जा रहा है कि मृतक तारा सिंह अपने परिवार में इकलौते बेटे थे। उनकी आकस्मिक और संदिग्ध मौत से उनके परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।


​पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

​सूचना मिलते ही कपकोट थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल, पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.