Header Ad

Haldwani: सत्या विहार में सत्याविहार महिला मंडल द्वारा किया जा रहा श्रीमदभागवत कथा का आयोजन

शास्त्री जी

हल्द्वानी में सत्याविहार महिला मंडल द्वारा किया जा रहा श्रीमदभागवत का आयोजन

हल्द्वानी सत्या विहार में बीते 25 अक्टूबर 2023 से शुरू किया गया, आज चौथे दिन कृष्ण जन्म धूमधाम से मनाया गया। श्रीमद भागवत कथा का 31 अक्टूबर 2023 को भव्य भंडारे का साथ समापन किया जायेगा। आज चौथे दिन कथावाचक मनोज कृष्ण शास्त्री द्वारा मधुर संगीतमय कथावाचन किया गया , इस मौके पर यहाँ काफी संख्या में  भक्तगण पहुंचे।चतुर्थ दिवस की कथा में कथा वाचक पं.-मनोज कृष्ण ने प्रह्लाद चरित्र पर प्रकाश डालते हुए भक्ति के धर्म को बताया और कहा की भक्ति करने की कोई अवस्था नहीं होती। 

जिसने बाल्यकाल में सत्संग नहीं किया वो बुढ़ापे में भी सत्संग नहीं कर सकता। श्री शास्त्री इसी क्रम में राम जी के चरित में प्रकाश डालते हुए कहा कि राम जी हमें पारिवारिक जीवन की शिक्षा देते है, और यह भी कहा कि राम धर्म है, राम राष्ट्र है, राम प्रेम है। श्री शास्त्री ने कथा के विश्राम में श्री कृष्ण जन्मोत्सव का दिव्य चरित्र सुनाया और अद्भुत कृष्ण जन्म की बधाई गायी। जिसे सुनकर श्रोता समुदाय झूमने लगा। श्री शास्त्री जी के भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया, श्री शास्त्री जी के साथ संगीत में हारमोनियम नीरज मिश्रा द्वारा, ढोलक आकाश नैलवाल द्वारा, तबले  लोकेश जोशी और निशु राणा द्वारा, कीबोर्ड को विवेक और मनोज द्वारा बजाय गया, इस मौके पर सभी मौजूद भक्त झूम उठे। उन्होंने यह भी बताया कि दिन में 2 बजे से सायं 6 बजे तक कथा और रात्रि 8 बजे से 10 बजे तक भजन संध्या का रहेगा।