Header Ad

Bageshwar: बागेश्वर के लिटिल मास्टर कार्तिकेय ने राज्य स्तर बैडमिंटन में प्राप्त किया दूसरा स्थान

Badminton winner  kartikey Rawal

Bageshwar: बागेश्वर के लिटिल मास्टर कार्तिकेय ने राज्य स्तर बैडमिंटन में प्राप्त किया दूसरा स्थान Kartikey Rawal Badminton winner


राज्य में युवा शक्ति जहाँ हर क्षेत्र में अपना कामयाबी हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। वहीं नैनिहाल भी किसी से पीछे नहीं हैं जी हां हम बात कर रहे हैं बागेश्वर के कार्तिकेय रावल की। जिन्होंने उत्तराखंड बैडमिंटन लिटिल मास्टर कप में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। कीर्तिकाय रावल राज्यस्तर पर दूसरे स्थान पर रहे। उनकी सफलता पर विद्यालय परिवार ने भी सम्मानित किया। आपको बता दें कि यह प्रतियोगिता बीते दिनों हल्द्वानी में हुई थी। सेंट जोसेफ स्कूल के कक्षा 4 के कार्तिकेय रावल ने उत्तराखंड बैडमिंटन लिटिल मास्टर कप में बेहतरीन प्रदर्शन किया। 

Winner of badminton kartikey Rawal Bageshwar

कार्तिकेय ने 9- 10 आयु वर्ग  में पूरे राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय परिवार ने उनके स्कूल पहुँचने पर स्वागत किया तथा उन्हें पुरस्कृत भी किया गया। इस दौरान कपकोट पोथिंग गांव निवासी कोच रोशन गड़िया, शंकर गड़िया, गोकुल खेतवाल, सोनिया, प्रधनाचार्य विजय टेनिश, फादर अनेक्स आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.