![]() |
| मौसम उत्तराखंड |
Weather Uttrakhand: राज्य के इन जिलों में भारी बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी
राज्य में मौसम विभाग द्वारा फिर से अलर्ट कर दिया है। जहाँ मैदानी क्षेत्रों में गर्मी का कहर अभी जारी हैं वहीं पहाड़ों में दोपहर की खिलती धूप के साथ साथ मेघ भी बरस रहे हैं। बीते दिनों की भांति इस बार भी मौसम विभाग द्वारा अलर्ट जारी कर दिया गया है। उत्तराखण्ड के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम विभाग ने भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। मौसम विभाग ने कई जिलों में येलो अलर्ट जारी कर दिया है। बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चमोली जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ साथ बिजली और गर्जन होने की संभावना है।
Weather Alert Uttarakhand
मौसम विज्ञान विभाग द्वारा राजधानी देहरादून में धूप के साथ साथ हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। इसी के साथ ही मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। भारी बारिश के अनुमानित मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।


Thank You