Header Ad

RBI का नयां सर्कुलर जारी, 2000 के नोट बदलने की समय सीमा बड़ी, पढ़ें पूरी खबर

2000 रूपये का नोट

RBI का नयां सर्कुलर जारी, 2000 के नोट बदलने की समय सीमा बड़ी, पढ़ें पूरी खबर

अभी अभी भारत के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। 2000 दो हजार रूपये के नोट को लेकर बड़ा अपडेट भारतीय रिज़र्व बैंक यानि RBI द्वारा जारी किया है। RBI ने 2000 (दो हजार) रुपये के नोट को बैंक में जमा करने तथा दूसरे नोटों के साथ बदलने की तारीख बदल दी है। RBI (भारतीय रिज़र्व बैंक) ने बदलने की तारीख 1 अक्टूबर से बदलकर अब 7 अक्टूबर तक बड़ा दी है। भारतीय रिज़र्व बैंक ने सर्कुलर जारी कर के कहा कि विड्रॉल प्रोसेस का तय समय ख़त्म होने के बाद रिव्यू के आधार पर 2000 रूपये के नोट को जमा करने या बदलने की मौजूदा व्यवस्था 7 अक्टूबर 2023 तक बढ़ाने का फैसला किया गया है। आपको बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक RBI ने इसी साल 19 मई को एक सर्कुलर जारी कर के 2000 रूपये के नोट जमा करने और बदलने के लिए कहा गया था। 

RBI Breaking News 2000 rupees

बैक के आकड़ों के अनुसार 19 मई 2023 तक कुल 3.56 लाख करोड़ रुपये मूल्य में 2000 रूपये के नोट प्रचलन थे। इसमें से 29 सितम्बर 2023 तक 3.42 लाख करोड़ वैल्यू के नोट वापस आ चुके हैं। अब सिर्फ 0.14 लाख करोड़ रुपये की वैल्यू नोट बाज़ार में प्रचलन हैं। जैसे की आपको बता दें 2000 दो हजार रुपये का नयां नोट नवम्बर 2016 में बाजार में आया था। तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 और 1000 रूपये के नोट बंद करने का आदेश जारी किया था। जिसके बाद भारतीय रिजर्व बैंक ने 500 और 2000 रूपये के नये नोट जारी किया था। जबकि भारतीय रिजर्व बैंक ने 2018 -19 से 2000 रूपये के नोटों की छपाई बंद कर दिया था।