Header Ad

Uttrakhand: ईश्वर मेहरा का Mayadar Fauji मायादार फौजी गीत हुआ रिलीज दर्शकों को आ रहा खूब पसंद

Song poster

ईश्वर मेहरा का 10 सितम्बर 2023 को "मायादार फौजी
" Mayadar Fauji गीत  हुआ रिलीज दर्शकों को आ रहा पसंद

उत्तराखंड राज्य के युवा आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं आज हम बात कर रहे हैं उत्तराखंड की गीत संगीत की। जो गीत संगीत के क्षेत्र में अहम भूमिका निभा रहे भारतीय सेना के जवान देवभूमी का लाल ईश्वर मेहरा की। देश की रक्षा के साथ साथ उत्तराखंड देवभूमी की बोली एवं संस्कृति को आगे बड़ा रहे हैं। हालांकि ईश्वर मेहरा कोई परिचय के मोहताज नहीं हैं, इनके गीतों के दीवाने कई संगीत प्रेमी हैं। ईश्वर मेहरा की मधुर आवाज आज पहाड़ का हर युवा सुनता है। बीते कई वर्षों से ईश्वर मेरा उत्तराखंडी गीत गा रहे हैं। ईश्वर मेहरा का 10 सितम्बर 2023 को "मायादार फौजी" Mayadar Fauji गीत रिलीज हुआ है। इस गीत को काफी लोग पसन्द कर रहे है।

Mayadar Fauji Superhit Song ishwar Mehra

"मायादार फौजी" स्टूडियो वर्जन गीत ईश्वर मेहरा ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया है। इस गीत में एक फौजी की कहानी का वर्णन किया है कि वह अपने घर परिवार से दूर रहकर कैसा महसूस करता है तथा वह अपने परिवार के साथ किस तरीके से बात करने के लिए समय निकालता है। इसी तरह से वर्णन किया गया। यह कई गीतों को जोड़कर एक नॉन स्टॉप गीत बनाया गया है। "मायादार फौजी" गीत को बिक्की जुयाल ने बेहतरीन संगीत से सजाया है। वहीं गीत की रिकॉर्डिंग नंदा स्टूडियो हल्द्वानी में की गयी है। नॉन स्टॉप गीत के बोल प्रहलाद मेहरा, सुरेश प्रसाद सुरीला, ललित मोहन जोशी, नवीन जोशी, ईश्वर मेहरा आदि द्वारा लिखा गया है। ईश्वर मेहरा के कई सुपरहिट गीत है जो दर्शकों को काफी पसंद आये। इनके गीतों का इंतजार हर संगीत प्रेमी को रहता है। विकाश कोटनाला द्वारा वीडियो की एडीड की गयी वहीं पहाड़ी गीतों के साथ हिंदी भाषा का भी तड़का लगाया है। जो सुनने को और भी बेहतर लग रहा है।

ईश्वर मेहरा का सुपरहिट गीत (Ishwar Mehra Superhit song)

त्यार मुलुक
रीती रिवाज
भेंट घाट
चेली ब्वारी
दिल लागल का
लाल साड़ी
तेरी याद
ऐजा परदेशी