Header Ad

Haldwani Breaking : हल्द्वानी का एक छात्र नदी में डूबा, सर्च ऑपरेशन जारी, परिजनों में हड़कंप

युवक डूबा

Haldwani Breaking : हल्द्वानी का एक छात्र नदी में डूबा, सर्च ऑपरेशन जारी, परिजनों में हड़कंप

राज्य के नैनीताल जिले से एक दुखद घटना सामने आ रही है। अपने दोस्तों के साथ घूमने गया हल्द्वानी का एक छात्र नहाते हुए नदी में डूब गया । तभी वहां मौजूद अन्य दोस्तों ने उसके परिजनों को सूचना दी। यह सूचना से परिजनों में हड़कंप मच गया। वहाँ स्थानीय लोगों ने पुलिस और एसडीआरएफ कु टीम को सूचना देते ही मौके पर घटना स्थल पहुचे, दोनों टीमों ने छात्र की खोजबीन शुरू कर दी है। जहाँ एक और इस घटना से परिजन काफी परेशान हैं।

Student of Haldwani drowned in the river


मिल रही जानकारी के अनुसार हल्द्वानी के मुखानी थान क्षेत्र के अंबा विहार का रहने वाला 16 वर्षीय छात्र चिन्मय जीना शनिवार को अपने दोस्तों के साथ घूमने मुक्तेश्वर गया था। इस दौरान अपने दोस्तों के साथ चाफी के पास नदी में नहाने चले गया। जहाँ नहाते नहाते गहरे पानी में डूब गया। चिन्मय को डूबते देख उसके दोस्तों ने खूब बचाने की कोशिश की जहाँ पानी की तेज लहर में चिन्मय बह गया। इसी मौके पर चिन्मय के दोस्तों ने उसके घर फोन कर यह घटना बताई और तभी पुलिस एवं राजस्व विभाग टीम घटना स्थल पहुची। एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया, अँधेरा होने पर सर्च ऑपरेशन वहीं पर रोक दिया, आज रविवार के सुबह फिर सर्च अभियान चलाया। अभी तक चिन्मय की मिलने कोई कोई सूचना हमारी टीम तक नहीं पहुँची। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.