Header Ad

कांग्रेस को बड़ा झटका लगने के बाद अब इस युवा कार्यकर्ता ने मांगा बागेश्वर से टिकट

गौरव जसवाल एवं करन महारा

कांग्रेस में जारी है उथल पुथल पूर्व प्रत्याशी रंजीत दास के भाजपा ज्वाइन करने के बाद अब युवा कांग्रेस के इस कार्यकर्ता ने मांगा बागेश्वर से टिकट

बागेश्वर में कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास जी के स्वर्गवास के बाद उप चुनाव का समय आ चुका है, ऐसे में दलों के अंदर टिकट को लेकर घमासान शुरू हो गया है आज ही कांग्रेस से पूर्व प्रत्याशी रह चुके रंजीत दास ने देहरादून में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली है।

कांग्रेस की उथल पुथल सिर्फ यही नहीं रुकी, अब युवा कांग्रेस में भी टिकट की दावेदारी को लेकर हलचल शुरू हो गई है। वहीं युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता रह चुके एवं वर्तमान में युवा कांग्रेस के सह प्रभारी पूर्वी उत्तर प्रदेश गौरव जसवाल बजेला ने भी पार्टी अध्यक्ष करन माहरा के नाम टिकट की मांग को लेकर पत्र लिखा है।

करन महारा को लिखा पत्र

अब देखना होगा कांग्रेस हाईकमान क्या युवा की मांग पर विचार करेगा और टिकट देगा क्योंकि वर्तमान में लगभग सभी दलों के अंदर युवाओं को राजनीति में पहली पंक्ति में लाने की आवाज उठ रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.