![]() |
| Video Photo |
15 अगस्त से पहले इन्दर आर्या ने दिया संगीत प्रेमियों को बड़ा तोहफा AK 47 Hath ma
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखण्डी लोकगायक इन्दर आर्या एक धमाकेदार प्रस्तुती ले के आये हैं। AK 47 हाथ मा वीडियो गीत आज यानि शनिवार को रिलीज किया गया है। इन्दर आर्या अपने चाहने वालों एवं देश की रक्षा कर रहे बॉर्डर पर तैनात जवानों को एक बड़ा तोहफा दिया है। इन्दर के फैंस के लिए ख़ुशी की बात यह है कि (AK47 हाथ मां) वीडियो गीत देवभूमी के जवानों को समर्पित है । इस गीत में देश के जवान रात दिन देश की रक्षा कर रहे तथा उन शहीदों का भी जिक्र किया है जिन्होंने देश की मिट्टी के लिए अपने प्राण त्याग दिए और हमेशा के लिए शहीद हो गए। वीडियो गीत की बात करें तो प्रयाग सिंह द्वारा रचित AK 47 हाथ में वीडियो गीत को राज्य के अल्मोड़ा जिले में फिल्माया गया है। इस गीत के बोल एक बेहतरीन तरीके से लिखे गए हैं जो की इन्दर आर्या ने अपनी मधुर स्वर से सजाया है। इस गीत को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। चंद घंटों में हजारों ब्यूज समेट लिए हैं।
वीडियो देखें नीचे दिए गए लिंक पर
AK47 Hath Ma Superhit Kumaoni Song
| Song Poster |
ए के 47 हाथ मां वीडियो गीत के बारे में विस्तार से जानें
प्रयाग सिंह द्वारा रचित गीत AK47 हाथ मा वीडियो गीत में देश के जवानों की तुलना की है। जिसमें की एक जवान अपने घर से दूर रहकर कैसे देश की रक्षा करता है इसी दौरान उसे अपने घर परिवार को याद करते हुए अपने दिल की आवाज इस गीत के माध्यम से बताता है। इन्दर आर्या की मधुर स्वर में सजा यह गीत खूब पसंद किया जा रहा है। नवलेश आगरी एवं वैशाली टोलिया द्वारा इस वीडियो में बेहरीन प्रदर्शन किया है। नवलेश आगरी ने एक सैनिक का किरदार निभाया है वहीं वैशाली ने एक जवान की पत्नी का किरदार। वीडियो गीत को यमन जीत मंगोली द्वारा संगीत दिया गया है। मिक्स मास्टर MR. DOPE द्वारा किया गया। गीत की रिकॉर्डिंग की बात करें तो दीपक पुल्स पीके स्टूडियो हल्द्वानी से की गयी। वीडियो बिट्टू फोटोग्राफी द्वारा बनाई गई। यूट्यूब मैनेजर पंकज लोहिया है। गीत निर्माता इंदर आर्या हैं। इस गीत को इन्दर आर्या यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है।
Indar Arya Video Song AK 47 Hath ma


Thank You