Header Ad

Kapkot News: कपकोट में घर घर जाकर "9 साल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण जन संपर्क अभियान चलाया गया

कपकोट में घर घर जाकर "9 साल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण जन संपर्क अभियान चलाया गया

विधायक सुरेश गढ़िया

बीते दिनों से पूरे देश भर में 9 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण जन संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल का कार्यकाल पूरा होने पर यह अभियान चलाया जा रहा है। वहीं बीते 1 सप्ताह से राज्य के बागेश्वर जनपद के कपकोट शिखर मण्डल द्वारा घर-घर जनसम्पर्क अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत शिखर मंडल अध्यक्ष हरीश सिंह कोरंगा ने बताया कि सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक सम्मानित देवतुल्य कार्यकताओं जनप्रतिनिधियों पदाधिकारियों के द्वारा सम्पर्क किया जा रहा है। 

जनता के साथ भाजपा कार्यकर्ता

जिसमें लगभग 52 बूथ है, नगर पंचायत कपकोट समेत आरे, पन्द्रह पाली, देवलचौरा, गोलना, असो, बेड़ा-मजेडा, भराडी, फरसाली, शामा, गोगिना, भनार, नामटीचेटाबगड़ आदि गाँवों में जाकर जन मिलन अभियान चलाया जा रहा है। वहीं शिखर मंडल अध्यक्ष कोरंगा द्वारा जनता को बताया कि 9 साल में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा आत्मनिर्भरता, आर्थिक सुंदरीकरण, रास्ट्रीय सुरक्षा आदि क्षेत्रों में ऐतिहासिक कार्य किया गया। सरकार की कल्याणकारी योजनाएं गाँव गाँव के हर व्यक्ति तक पहुचाने का कार्य किया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली, सड़क, पानी जैसे बुनियादी जरूरत ग्रमीणों तक पहुचाने का काम किया है। भारत देश बहुत तेजी से हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। प्रधान मंत्री ने 33 करोड़ जनधन योजना के तहत लोगों के खाते खुलवाने का कार्य किया है, बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ,  का नारा बुलंद किया है। गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लोगों को रहने के लिए छत मुहैया कराया है। उज्जवला योजना के तहत लोगों को गैस सिलेंडर देने का कार्य किया है। इसी प्रकार से कई तरह की योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है। इस मौके पर विधायक सुरेश गढ़िया, शिखर मंडल अध्यक्ष हरीश कोरंगा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.