Header Ad

मीना राणा व महेश कुमार की आवाज में हुआ नयां पारम्परिक "दानपुरा" वीडियो गीत रिलीज Danpura Kumaoni Song

 

मीना राणा व महेश कुमार की आवाज में हुआ नयां पारम्परिक "दानपुरा" वीडियो गीत रिलीज Danpura Kumaoni Song

Video shoot KUMAONI


कुमाऊँ। पहाड़ी की संस्कृति के लिए काम कर रहे उत्तरखंण्ड के मशहूर लोकगायक महेश कुमार के गीतों के एक बाद एक सुपरहिट गीत लोगों के बीच रिलीज हो रहे हैं। महेश की मधुर आवाज को सुनने के लिए उनके फैन इंतजार करते हैं। महेश कुमार और लोक गायिका मीना राणा का बेहद खूबसूरत वीडियो गीत "छबिलो मायालो दानपुरा" वीडियो गीत PR Films Production यूट्यूब चैनल के बैनर तले रिलीज हुआ है। इस गीत को बुधवार को रिलीज किया गया है अभी तक दस हजार से अधिक दर्शकों ने वीडियो गीत को यूट्यूब पर देख लिया है। वहीं एक हजार से भी अधिक ने पसंद किया है। रिलीज होते ही वीडियो के रिल्स भी बनने शुरू हो गए।

महेश कुमार ने बताया कि इस गीत को साल 2021 लिखा और गाया गया था। जिस कारण से इस गीत को तभी रिलीज नहीं किया गया था। तभी डीजे गीतों का ज्यादा मांग लोगों द्वारा चल रही थी जिस वजह से इस गीत को 2023 में शूटिंग कर पहाड़ की संस्कृति को दर्शाया गया है। गीत के बोल बेहद खूबसूरत होने के साथ साथ वीडियो में भी खूब उसी प्रकार से दर्शया गया है। गीत में उत्तराखंड के बाद्य यंत्रों की भी जिक्र किया गया है जैसे की मशकबीन, हुड़का, ढोलक, बांसुरी, ढोल दमाओं, एवं छलिया नृत्य। वहीं पारम्परिक पहाड़ी रीति रिवाज एवं बुजुर्गों द्वारा बचपन में सुनाए जाने वाली कथा लोरी की भी इस में जिक्र किया है।

Danpura Kumaoni Song

"छबिलो मायालो दानपुरा" Chhabilo Mayalo Danpura kumaoni song गीत दानपुर की वेशभूषा के साथ पहाड़ की सुंदर वादियों में फिल्मया गया , अक्षय नयाल एवं नीरू बोरा ने बेहतरीन अभिनय किया है जो की दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। गीत को रोहित भंडारी द्वारा संगीत से सजाया है वहीं गीत के बोल महेश कुमार ने लिखे हैं। कोरियोग्राफी अंकित कुमार द्वारा किया गया है। मीना राणा एवं महेश कुमार Meena Rana, Mahesh kumar के आवाज में इस गीत को AR music स्टूडियो से रिकॉर्ड किया गया है। डीओपी एवं एडिट अमन पोखरियाल द्वारा किया गया। महेश कुमार ने उत्तराखंड के लिए कई पारम्परिक गीतों के प्रस्तुति दी है।

वीडियो गीत सुनने के लिए क्लिक कीजिए:- Chhabilo Mayalo Danpura Kumaoni Video Song Singer Mukesh Kumar Meena Rana

"छबिलो मायालो दानपुरा" वीडियो गीत के बोल इस प्रकार से हैं- Chhabilo Mayalo Danpura kumaoni video song Lyrics

कोरस-  दोरयाव की तुरी बाजी हा दान पूरा छलिया बाजा 
रंगीलो ज्वार मुनस्यार आहा रे दान पुरिया नाचा।   
                  
गीत - M   दान पूरा ढोलकी बाजा घम  घाम भोल बाजू  2
ढोलुके की थाप भली हुडुके की। प्यांग प्यांगा।   2

F/ दान पूरा ढोलकी बाजा घम  घाम भोल बाजू  2
ढोलुके की थाप भली हुडुके की। प्यांग प्यांगा।   2

Am/ भलो सूडी मास्क बीन छवाला  खेलनी छल्यौरी,
रत्यालु मेरो मुलुक मन इच्छा है। जे पूरी।  2

FA/ भलो सूडी मास्क बीन छवाला  खेलनी छल्यौरी
रत्यालु मेरो मुलुक मन इच्छा है। जे पूरी।  2
दान पूरा,,,,,,,,,,,

Af/ धारू मैं गीवे पाकेनी रोला गधेरी मै।  ल्यूडा। 
चोतार पटागड़ो मै। घाली रु छी। बिस्कुड़ा।

Am/  धारू मैं गीवे पाकेनी रोला गधेरी मै।  ल्यूडा।
चोतार पटागड़ो मै। घाली रु छी। बिस्कुड़ा।
दान पूरा ,,,,,,,,
Am/ लूवे कैहेडे दुबुक मीठ तामे तोली क भात।
सास पड़ी रात सूडो आमे मुख आड़ काथ

Af/ लूवे कैहेडे दुबुक मीठ तामे तोली क भात।
सास पड़ी रात सूडो आमे मुख आड़ काथ
दान पूरा,,,,,,,