Header Ad

होली के त्यौहार पर खुशी जोशी दिगारी ने दिया तोहफा, संगीत प्रेमियों के लिए ले आये होली गीत 'Khushi Joshi Digari Holi Song'

होली के त्यौहार पर खुशी जोशी दिगारी ने दिया तोहफा, संगीत प्रेमियों के लिए ले आये होली गीत 'Khushi Joshi Digari Holi Song' 

Singer-Khushi Joshi Digari


उत्तराखंड न्यूज़ वाणी


हल्द्वानी।  इन दिनों देश भर में रंगों का त्यौहार होली बड़ी धूम धाम से मनाई जा रही है। इस होली त्यौहार का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। लोग रंग गुलाल के साथ होली मानते हैं। वहीं एक तरफ होली त्यौहार को लेकर देशभर में कई गीतों की प्रस्तुति दी जाती है। ऐसे ही उत्तराखंड में भी होली त्यौहार को लेकर कई गीत रिलीज हो चुके हैं , जिनमें से एक कुमाऊनी होली " राम भजो राधे " Ram Bhajo Radhe Video Song Kumaoni Holi Geet वीडियो गीत भी रिलीज हुआ है। इस गीत को उत्तराखंड की लोकगायिका ख़ुशी जोशी दिगारी Folk Singer Khushi Joshi Digari ने गाया है। इस होली गीत को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। "राम भजो राधे" Ram Bhajo Radhe कुमाऊनी गीत शनिवार को ख़ुशी जोशी ऑफिसियल यूट्यूबर चैनल पर अपलोड किया गया है। जिसको अभी तक 32 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। ख़ुशी जोशी हर त्यौहार, पर्व पर भक्त गणों के लिए तोहफा लेकर आती हैं। इस बार भी होली पर इस खूबसूरत कुमाऊनी होली प्रस्तुत किया है। यह गीत सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों ने कई रिल्स व शॉट्स वीडियो भी बना लिए हैं।

होली गीत पोस्टर

इस कुमाऊनी होली गीत को आकाश नैलवाल ने सुन्दर संगीत से सजाया है। इस होली गीत को वैदेही रिकॉर्डिंग स्टूडियो हल्द्वानी में रिकॉर्ड किया गया। वीडियो में ख़ुशी जोशी व अन्य महिलाओं द्वारा होली गायन दर्शया गया है। इससे पहले भी ख़ुशी जोशी ने अपने ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर कई होली गीत अपलोड किये हैं। बहुत कम समय में उनका यूट्यूब चैनल पर 1 लाख 45 हजार करीब सदस्य जुड़ चुके हैं। वहीं एक गीत चांदनी इंटरप्राइजेज यूट्यूब चैनल से भी "बलमा घर आये" Balma Ghar Aaye Holi Song रिलीज हुआ है। इस गीत को भी काफी लोग पसंद कर रहे हैं। ख़ुशी जोशी के गीतों को दर्शक काफी पसंद करते हैं , वहीं उनकी आवाज का जादू पूरे उत्तराखंड समेत बाहरी राज्यों में भी गूँजती है।