Header Ad

रेखा बिष्ट व राजेंद्र बिष्ट का "नानी कांछी" वीडियो गीत हुआ रिलीज Rekha Bisht Rajendra Bisht RB (Nani Kanchhi)

रेखा बिष्ट और राजेंद्र बिष्ट ने एक साथ कई गीत गाये हैं, इनकी सुरीली आवाज के दीवाने हैं लोग

खड़क सिंह मेहता ब्यूरोचीफ

हल्द्वानी। उत्तराखण्डी युवा गायक राजेंद्र बिष्ट व रेखा बिष्ट ( Rekha Bisht and Rajendra Bisht RB Nani Kanchhi Kumaoni Song ) का हाल ही में हुआ एक वीडियो गीत रिलीज। इस वीडियो गीत को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो गीत का शीर्षक नानी कांछी है। यह गीत को रेखा बिष्ट ऑफिसियल यूट्यूब चैनल (Rekha Bisht Official Youtube Channel) पर अपलोड किया गया है। "नानी कांछी" Nani Kanchhi गीत के बोल एक नेपाली धुन में सजाया गया है। जो की नेपाल देश राज्य के पिथौरागढ़ जनपद के सीमा से लगता है। इस गीत के बोल हैं- "नानी कांछी कां जाण्यां होला, सूबेदार का डेरा हजूर बाटा लाग्यो"। रेखा बिष्ट और राजेंद्र बिष्ट ने एक साथ कई गीत गाये हैं, इनकी सुरीली आवाज के दीवाने हैं लोग। उत्तराखंड की संस्कृति को आगे बढ़ाने में अपना योगदान देते आये हैं। 

Nani Kanchhi video song poster

Nani Kanchhi Kumaoni Video Song नानी कांछी वीडियो गीत के बारे में आप भी जानें क्या है खास

इस गीत को नेपाली व उत्तराखण्डी वेष-भूषा धारण कर सुन्दर वादियों में फिल्मया गया है। वीडियो में अमित डोरेमोन व मुस्कान राणा ने बेहतरीन अभिनय किया है वहीं गीत को युवा संगीतकार रोहित भंडारी ने बेहतरीन संगीत से सजाया है। वीडियो के निर्देशक भी अमित डोरेमोन हैं। डीओपी व वीडियो एडिटर अमन पोखरियाल है। गीत को ऐ आर म्यूजिक स्टूडियो में रिकॉर्ड किया गया। इस गीत को रेखा बिष्ट व राजेंद्र बिष्ट आर बी ने गाया है।