Header Ad

ओम तरौनी व अन्नपूर्णा बिष्ट (Om Taroni , Annpurna Bisht) का "छोरी बक्की बातकी" गीत हुआ रिलीज

"सपना स्याळी" व "पिंका पिंका" वीडियो गीत में बेहतरीन प्रदर्शन किया तथा अभिनय दर्शकों को खूब पसंद आया

उत्तराखण्ड न्यूज वाणी ब्यूरो

पहाड़ की संस्कृति को गीत संगीत के माध्यम से देश विदेशों तक पंहुचा रहे युवा गायक व सुपरस्टार अभिनेता ओम तरौनी  जिनका गुरुवार को "छोरी बक्की बातकी" गढ़वाली वीडियो गीत रिलीज हुआ है। इस वीडियो गीत को संगीत प्रेमी खूब पसंद कर रहे हैं। 'छोरी बक्की बातकी' वीडियो गीत को Archu om taroni यूट्यूब चैनल  से रिलीज किया गया है। युवा गायक ओम तरौनी ने बताया कि इस गीत में  पति पत्नी की नोकझोक होते दर्शया गया है तथा बाद में दोनों पति पत्नी आपस मान जाते हैं, इस शब्दों के आधारित पर गीत को सुरेश सिंह ने वर्णन किया है। इस गीत को दर्शक खूब प्यार दे रहे हैं।

वीडियो पोस्टर

ओम तरौनी व अन्नपूर्णा बिष्ट की सुरीली आवाज का जादू पुरे पहाड़ में गूँज रहा है। उत्तराखंड पुलिस में अपनी सेवा दे रहे दोनों गायक गायिका अपनी संस्कृति के लिए भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। जनता की सेवा के साथ साथ अब पहाड़ की संस्कृति की ओर आकर्षित कर रहे ओम तरौनी व अन्न्पूर्णा बिष्ट। जिनका गीत रिलीज होते ही दर्शको द्वारा फेसबुक इंस्टाग्राम पर भी रिल्स बना लिए है। संगीत प्रेमियों को गीत काफी पसंद आ रहा है। यह गीत को ओम तरौनी की पत्नी अरचू तरौनी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। गीत में ओम तरौनी व अन्नपूर्णा बिष्ट ने अभिनय किया है। सुपरस्टार अभिनेता ओम तरौनी के उत्तराखंड में कई सुपर हिट वीडियो गीत रिलीज हुए हैं जो की करोड़ों लोगों ने यूट्यूब पर देखा है। कई सुपर हिट गीतों में अपनी आवाज भी दी है।

वीडियो गीत सुनने के लिए नीचे दिए गए गीत के शीर्षक पर क्लिक करें-:

        छोरी बक्की बातकी गढ़वाली गीत


"छोरी बक्की बातकी" (Chhori Bakki baat ki) Video Song वीडियो गीत के बारे में आप भी जानें
Om Taroni- Actor

छोरी बक्की बातकी गीत सुरेश सिंह द्वारा लिखा गया है इस गीत में युवा गायक व गायिका जो उत्तराखंड पुलिस में भी अपनी सेवा दे रहे हैं ओम तरौनी व अन्नपूर्णा बिष्ट ने  अपनी मधुर आवाज दी है। गीत के निर्माता शेफ विकास कुरियाल जो अभी अमेरिका में अपनी सेवा दे रहे हैं। गीत को अरचू ओम तरौनी यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है जो एक दिन में करीब 2500 से अधिक दर्शकों ने देख लिया है। यूट्यूब चैनल निर्माता अरचू तरौनी हैं।

वीडियो फोटो

ओम तरौनी द्वारा गाये गये गीत (Om Taroni Signing Song)

  • जीन्स टॉप वाली
  • हाय राज
  • ढोलकी घमाघम
  • मैं लगांदु ठुमुका
  • तेरी मेरी जोड़ी
  • म्यारा ओमू
  • झूठी माया लगदी

ओम तरौनी के वीडियो गीत जिनमें अभिनय किया है:-

  • काली, टिक्की
  • सपना स्याळी
  • कुसुम्बा
  • पिंका पिंका
  • हां कमला
  • पहाड़ी पुष्पाराज
  • चाचा डॉन
  • यार तेरो थानेदार 
  • सिल्की मेरी छा
  • रानी मखलोगा
  • हाय ऋतू
  • दादू कासदू
  • ब्रह्मचारी
  • त्वे ब्वारी ल्योलु
  • पतरौल भैजी
  • ए प्यार की
  • मेरी याद आली
आदि वीडियो गीतों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
ओम तरौनी ने यह भी बताया कि करीब दो साल में इतने गीतों में अभिनय करने का मौका मिला है।पुलिस में तैनात रहकर भी अपना समय निकालकर अपनी संस्कृति के लिए बेहतरीन काम कर रहे हैं। जिनका अभिनय देश विदेशों तक संगीत प्रेमी खूब पसंद करते हैं। ओम तरौनी के कई वीडियो गीत जल्द ही रिलीज होने वाले हैं जिनकी शूटिंग हो चुकी है।