Header Ad

Kapkot News : श्री गुरु गोरखनाथ मंदिर पोखरी में 1 लाख 50 हजार से पूरा हुआ शौचालय व स्नानगृह का निर्माण

कपकोट विधायक सुरेश गड़िया ने दिया पोखरी मंदिर में शौचालय व स्नानगृह निर्माण हेतु विधायक निधि से 1.5 लाख राशि 
शौचालय व स्नानगृह

खड़क सिंह मेहता

कपकोट। कपकोट तहसील के अंतर्गत आने वाला ग्राम सभा गैनाड़ बीथी पन्याति में स्थित श्री गुरु गोरखनाथ धाम पोखरी मंदिर में काफी समय से यहाँ स्नानगृह व सार्वजानिक शौचालय उपलब्ध नहीं होने के कारण से मंदिर में आये भक्तों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता था। जिस परेशानियों को देखते हुए स्थानीय लोगों द्वारा काफी संघर्ष के बाद वर्तमान कपकोट विधायक सुरेश गड़िया को यहां की दिक्कतों का बारे में बताया और तभी विधायक सुरेश गड़िया ने संज्ञान लेते हुए अपने विधायक निधि से 1 लाख 50 हजार की धनराशि सावर्जनिक शौचालय व स्नानगृह के निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान की। राशि प्रदान करने के तुरंत बाद यहाँ शौचालय व स्नानगृह का कार्य जुलाई माह से शुरू कर दिया गया था जो की अक्टूबर में इसका निर्माण पूर्ण हो गया है।

1.5 लाख की लागत से बना 

निर्माण का कार्य पूर्ण होने पर क्षेत्रीय जनता तथा मंदिर कमेटी वर्तमान विधायक सुरेश गड़िया का आभार व्यक्त करते हैं। इससे पूर्व कई वर्ष पहले बना एक सौचालय जो बुरी तरह से प्रयोग करने लायक नहीं हो रखा था जिस कारण से यहाँ नयां शौचालय व स्नानगृह का निर्माण करवाया गया। जिससे अब मंदिर परिसर में आये भक्तों को पहले की तरह से परेशानियों का सामना नही करना पड़ेगा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.