Header Ad

दुर्गा पूजा महोत्सव कमेटी कपकोट द्वारा आज आश्रम से केदारेश्वर मैदान तक कलस यात्रा निकाली

कपकोट में कलस यात्रा निकाली निकाली गयी जिसमें क्षेत्र के कई महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और यात्रा को एक भव्य रूप दिया। 

खड़क सिंह मेहता

कपकोट । आज सोमवार को श्री दुर्गा पूजा महोत्सव कमेटी कपकोट द्वारा पैदल चलकर कलस यात्रा निकाली गयी। हिम सरयू बाल विद्या मंदिर कपकोट में श्री दुर्गा पूजा महोत्सव का भव्य रूप से कार्यक्रम किया गया। आश्रम में पूजा अर्चना कर ढोल दमाओं के साथ कलस यात्रा में महिलाओं द्वारा तांबे के लोटे में सरयू नदी से जल भरकर आश्रम के फेरे लगाकर पैदल यात्रा कर केदारेश्वर मैदान पहुँचे। इस यात्रा में क्षेत्र के कई महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। केदारेश्वर में श्री दुर्गा माता की मूर्ति पर सरयू जल्द छिड़ककर पूजा अर्चना की। 

कलस यात्रा के दौरान महिलाएं

यात्रा के दौरान श्री दुर्गा पूजा कमेटी के व्यवस्थापक राजेंद्र सिंह कपकोटी ने बताया कि 2008 से लगातार हर्षोल्लास के साथ नव दुर्गा पूजा को मानते आ रहे हैं। सभी क्षेत्र वासियों द्वारा मिलकर इस पूजा को हर साल बड़ी धूम धाम से की जाती है। इस वर्ष भी पूजा को एक भव्य रूप दिया गया है। क्षेत्र के बिग अंकल के नेतृत्व में हिम सरयू बाल विद्या मंदिर आश्रम कपकोट में बीते करीब 22 से 23 दिनों भद्र कुंड से जल भरकर जल की विधि विधान से पूजा की जाती है। पहला नवरात्र में आश्रम से कलस यात्रा के साथ इस जल को केदारेश्वर मैदान में लाया जाता है। मां दुर्गा पूजा अर्चना के कुछ दिन पहले से ही केदारेश्वर मैदान में पश्चिम बंगाल से बुलाये गये मूर्ति कलाकारों द्वारा नव दुर्गा की मूर्ति का निर्माण किया जाता है। अष्टमी को कन्या पूजन व नवमी को हवन यज्ञ व महाभंडारा का आयोजन किया जाता है। यहीं उन्होंने बताया कि दशहरा पर्व तक मूर्ति की रोज मुख्य पुरोहित  आनंद बल्लभ जोशी व चंद्र शेखर जोशी द्वारा पूजा की जाती है। इस पूजा में कपकोट के पोथिंग गाँव से ढोल दमाओं नगाड़ों के साथ दास परिवारों को आमंत्रित भी किया जाता है। जो विधिविधान के साथ ढोल नगाड़ों की गूँज में मूर्ति की पूजा की जाती है। 

इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद बिष्ट ने उत्तराखंड न्यूज़ वाणी बातचीत के दौरान बताया कि बीते 15 साल से केदारेश्वर मैदान में नव दुर्गा पूजा अर्चना बड़ी धूम धाम से मनाया जा रहा है। हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी युवाओं द्वारा अच्छा प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर कमेटी के वर्तमान अध्यक्ष व यज्ञधीस कैप्टन हरीश सिंह कपकोटी , पूर्व कमेटी अध्यक्ष हरसन ऐठानी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, राजेंद्र सिंह कपकोटी, मनीष कपकोटी, जगदीश गड़िया आदि लोग मौजूद रहे।