Header Ad

चमोली Chamoli चलती कार Car में पहाड़ से चट्टान गिरने से पति-पत्नी की हुई मौत Couple Killed

आये दिन उत्तराखंड के कई हिस्सों से सड़क हादसे की खबर सामने आते रहती है। आज भी एक दर्दनाक हादसे में एक दम्पति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी है।
दुर्घटना कार

उत्तराखंड न्यूज़ वाणी ब्यूरो

उत्तराखंड राज्य के चमोली जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। जहाँ एक कार चट्टान गिरने से चपेट में आ गयी है। कार में सवार होकर जा रहे पति-पत्नी की मौत हो गयी है। यह हादसा कर्णप्रयाग-ग्वालदम मोटर मार्ग पर बगोली के निकट शिव मंदिर के पास हुआ। इस घटना की मिली जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर  3 बजे करीब यह हादसा हुआ। जहाँ मौके पर लोगों ने सूचना पुलिस टीम को दी।  पुलिस व् बचाव टीम ने जेसीबी मशीन से मलवा हटाकर कार में फसे शवों को बाहर निकाला। यह घटना कार संख्या UK11 6123 के साथ हुआ। जो की बुरी तरह से चट्टान खिसकने से मलवे में दब गई। 

जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान बलवीर सिंह (45 वर्ष) व् सावित्री देवी (42 वर्ष ) हुई है। मृतक मेटा गांव कुलसारी थाना थराली के रहने वाले थे।  दोनों पति पत्नी देहरादून से गाँव को जा रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। घटना की सुचना पुलिस को दे दी है।