Header Ad

Uttarakhand News: मां के सामने ही बच्चे को उठा ले गया गुलदार, झाड़ियों में हुआ आधा शव बरामद

उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में गुलदार की घटना सामने आते रहती है ऐसे ही एक दुखद घटना पौड़ी गढ़वाल के चाकीसैण तहसील से सामने आयी है। 

खड़क सिंह मेहता

Breaking News Today: पौड़ी गढ़वाल दुखद खबर सामने आ रही है यहां चाकीसैण तहसील के अंतर्गत पैठाणी के बड़ेथ गांव में मां के सामने ही 5 वर्षीय बेटे को गुलदार ने उठा लिया। इस घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मौके लार ही बच्चे की तलाश शुरू की, लेकिन रात में काफी देर तक तलाश के बाद बच्चे का कुछ पता नहीं चला। आज शुक्रवार सुबह जंगल में बच्चे का आधा शव बरामद हुआ। मिली जानकारी के अनुसार पौड़ी गढ़वाल की चाकीसैण तहसील के अंतर्गत ग्राम बड़ेथ में गुरुवार रात 8:00 बजे के करीब बड़ेथ निवासी लाल सिंह का 5 वर्षीय पुत्र आर्यन रावत घर के आंगन में खेल रहा था।

गुलदार ने बच्चे को बनाया अपना निवाला 

इसी दौरान मां के सामने ही तीन बहनों का इकलौता भाई आर्यन पर गुलदार ने झपट्टा मार दिया और उसे घसीटते हुए झाड़ियों की ओर ले गया। इसी घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मचा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग व पुलिस टीम के द्वारा तलाश शुरू किया। लेकिन बीते देर रात तक बच्चे का पता नहीं चल पाया था। इस से पहले भी तीन अन्य घटनाएं इस क्षेत्र में हो चुकी है। जिससे ग्रामीणों में भय पैदा होने लगा है। प्रशासन से ग्रामीणों की अपील है कि क्षेत्र में बढ़ते गुलदार की घटना में रोक लगाएं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.