Header Ad

Breaking News: पहाड़ी से पत्थर गरने से महिला की हुई मौत, मृतिका के परिवार में मचा कोहराम

आये दिन पहाड़ से पत्थर गिरने की खबर सामने आते रहती है एक दुःखद खबर पिथौरागढ़ के एक छोटे गाँव से आयी है।

ब्यूरोचीफ
BIG NEWS Pithoragarh: उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। यहां बंगापानी गिराली में घास काटने जंगल गई एक महिला की पहाड़ी स गिरे पत्थरों की चपेट में आने से मौत हो गई है। गुरुवार को गिराली के ग्राम प्रधान कृष्ण सिंह कन्याल ने बताया कि दो दिन पूर्व 32 वर्षीय मंजू देवी घास काटने कोनेयाएडी जंगल गई इस दौरान पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे जिसकी चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई । सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक महिला की मौत हो गई । महिला की मौत से परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
पत्थर की चपेट में आने से महिला की मौत

इस दौरान ग्राम प्रधान कन्याल ने बताया कि महिला के अलावा परिवार में पत्नी और 3 बच्चे 12 वर्षीय नेहा, 10 वर्षीय रवि, 8 वर्षीय मनीषा है। मंजू के पति राम प्रसाद दिव्यांग के चलते देख नहीं सकते। मृतक महिला ही अब तक खेती कर और दूध बेच कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रही थी। महिला के मौत के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है उनकी देखरेख करने वाला अब कोई भी नहीं है। इधर घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है वहीं पूरे गांव में शोक की लहर है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.