Header Ad

Bageshwar News: बागेश्वर के मालता गाँव में घास के ढेर में लगी आग fair Teem को मौके पर पहुंची फायर टीम ने बुझाई ..

बागेश्वर के मालता गाँव में घास के ढेर में लगी आग fair Teem मौके पर पहुंची फायर टीम ने बुझाई आग 

आग बुझाते हुए फायर टीम

बागेश्वर।
बीते दिन बृहस्पतिवार को दोपहर 1 बजे करीब डीसीआर बागेश्वर से फायर सर्विस बागेश्वर को सूचना प्राप्त हुई कि पुलिस लाइन मालता के पास घास के ढेर (सूखे घास के लूटे) में आग लगी है। इस सूचना पर एफएसएसओ श्री महेश चन्द्र, प्रभारी अग्निशमन अधिकारी बागेश्वर शीघ्र ही फायर टीम के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुए। पूरी टीम मौके पर घटनास्थल पहुंचकर देखा तो दान सिंह पुत्र श्री नारायण सिंह निवासी ग्राम ठेला पाटन पोस्ट मालता के घास के लूटे के ढेर में आग लगी थी। इस पर फायर टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बाल्टियों में पानी भरकर  आग में डाला गया। आग को पूर्ण रूप से टीम के कर्मचारियों द्वारा बुझाया गया। फायर टीम  द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही से किसी भी प्रकार की आगजनी की बड़ी घटना नहीं हुई। इस पर परिवार के सदस्यों व अन्य लोगों द्वारा फायर टीम के कार्य की सराहना करते हुए टीम का आभार व्यक्त किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.