Header Ad

कपकोट के हरसीला में एकल विद्यालय द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर किया शहीदों को याद

 

एकल विद्यालय द्वारा ध्वजा रोहण 

        स्वतंत्रता दिवस पर एकल विद्यालय द्वारा कपकोट के हरसीला में ध्वजा रोहण कार्यक्रम आयोजित किया। इस मे छोटे- बड़े  बच्चों द्वारा कार्यक्रम भी किया। एकल विद्यालय हमेशा से ही कुछ अलग करते आया है ।  ग्रामीण भारत के उत्थान में शिक्षा के महत्व को समझने वाले हजारों संगठन इसमें सहयोग दे रहे हैं। भारत के वर्तमान में  हजारों गांवों के लाखों वनवासी बच्चों को एकल विद्यालय  मुफ्त शिक्षा उपलब्ध करा रहा है। 
        यहां बुनियादी शिक्षा की ही नहीं दी जाती बल्कि समाज के उपेक्षित वर्गो को स्वास्थ्य, विकास और स्वरोजगार संबंधी शिक्षा भी दी जाती है। जिसमे ग्रमीणों में निरधन परिवारों के बच्चों को शिक्षा प्रदान की जाती है। पूरे भारत देश मे एकल विद्यालय द्वारा हर छोटे बड़े शहर से ले के गाँव तक मुक्त शिक्षा की मुहिम प्रदान की जाती है। इस प्रशिक्षण में संभावित आचार्य को न केवल शिक्षण कला का ही ज्ञान कराया जाता है व अन्य बातें जैसे प्राथमिक चिकित्सा, बच्चों को संस्कार-संपन्न बनाना, खेल-कूद कराना आदि के बारे में भी आवश्यक प्रशिक्षण दिया जाता है। 
           75 वाँ स्वतंत्रता दिवस पर एकल विद्यालय के सभी कार्यकर्ता व स्कूल के अध्यापक व अध्यापिकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम कराया गया। देश भक्ति गीत भी इस कार्यक्रम में प्रस्तुत किये। इसी के साथ साथ देश के उन महान शहीद सैनिकों को नमन करते हुए उनको याद किया। हरसीला के प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक भी इस स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए। तथा तिरंगा फहराया गया। स्थानीय ग्राम पंचायत के मुखिया व सभी एकल विद्यालय के आचार्य भी मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.