मुख्य विकास अधिकारी ने गरुड़ में REAP परियोजना के तहत संचालित उद्यमों का लिया जायजा
![]() |
| CDO bageshwar |
बागेश्वर (विशेष संवाददाता). मुख्य विकास अधिकारी (CDO) बागेश्वर ने मंगलवार को विकासखंड गरुड़ का दौरा कर ग्रामोत्थान (REAP) परियोजना के वित्तीय सहयोग से संचालित विभिन्न उद्यमों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सी०बी०ओ० स्तर तथा प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत स्थापित इकाइयों की वर्तमान प्रगति, संचालन व्यवस्था और उनके दैनिक संचालन में आ रही व्यावहारिक चुनौतियों का विस्तृत विवरण लिया।
इन प्रमुख इकाइयों का हुआ निरीक्षण:
वे साइड ईटरीज, डंगोली: नवदुर्गा स्वयं सहायता समूह (थान डंगोली) द्वारा संचालित।डेयरी इकाई: प्राइवेट पार्टनर लाभार्थी श्री अशोक कुमार वर्धन द्वारा संचालित।
पाइन नीडल ब्रिकेटिंग यूनिट, भिलकोट: पार्वती ग्राम संगठन द्वारा संचालित।
जूट बैग निर्माण इकाई, पुरड़ा: कत्यूर नारी उज्जवला स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित।
सीडीओ ने मौके पर मौजूद समूह की महिलाओं और लाभार्थियों से सीधा संवाद कर उद्यमों को सुचारू रूप से चलाने तथा स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला परियोजना प्रबंधक (REAP), सहायक प्रबंधक (सेल्स), वाई०पी० (के०एम०/आई०टी०) सहित विकासखंड स्तरीय REAP स्टाफ उपस्थित रहा।


Thank You