Header Ad

Kapkot News : निर्विरोध चुने गए वन पंचायत लीली के नए सरपंच कुंदन सिंह गड़िया

कुंदन सिंह गड़िया निर्विरोध चुने गए वन पंचायत लीली के नए सरपंच Kundan Singh Gariya 

सरपंच कुंदन गढ़िया 


​बागेश्वर: ग्राम पंचायत लीली में 03 जुलाई 2026 को वन पंचायत के सरपंच पद का चुनाव बेहद सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया के दौरान ग्रामीणों और सदस्यों ने सर्वसम्मति दिखाते हुए श्री कुन्दन सिंह गड़िया (पुत्र स्व. मधन सिंह गड़िया) को निर्विरोध वन पंचायत लीली का नया सरपंच चुना।
​इस चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्र के राजस्व उपनिरीक्षक, वन विभाग से फ़ॉरेस्ट गार्ड और ग्राम प्रधान लीली विशेष रूप से मौजूद रहे। अधिकारियों और प्रतिनिधियों की उपस्थिति में चुनाव की सभी औपचारिकताएं निष्पक्षता से पूरी की गईं।


​सामाजिक व सांगठनिक अनुभवों से समृद्ध है सफर

नव-निर्वाचित सरपंच कुन्दन सिंह गड़िया का एक लंबा और सक्रिय सार्वजनिक जीवन रहा है। वे पूर्व में भारतीय जनता पार्टी के न्याय पंचायत प्रभारी, ग्राम इकाई अध्यक्ष तथा मण्डल सदस्य के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा वे दो बार ग्राम पंचायत लीली के पंचायत सदस्य तथा एक बार वन पंचायत सदस्य भी रह चुके हैं। क्षेत्र की प्रसिद्ध धार्मिक स्थली पोखरी धाम के मुख्य पुजारी के रूप में भी उनकी स्थानीय समाज में गहरी आस्था और विशिष्ट पहचान है।


​ग्रामीणों ने जताई खुशी, दी बधाई

निर्विरोध निर्वाचन के बाद मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय निवासियों ने खुशी जताते हुए नव-निर्वाचित सरपंच को बधाई दी। क्षेत्र के ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि उनके लंबे सामाजिक और सांगठनिक अनुभवों का सीधा लाभ लीली की वन संपदा के संरक्षण, संवर्धन और क्षेत्र के समग्र विकास को मिलेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.