Header Ad

Kapkot: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी: कपकोट के सीएससी केंद्रों पर किसानों ने देखा लाइव प्रसारण

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी: कपकोट के सीएससी केंद्रों पर किसानों ने देखा लाइव प्रसारण, खिले चेहरे


CSC कपकोट


​कपकोट । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के करोड़ों किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त का आधिकारिक शुभारंभ कर दिया गया है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री का गुजरात के बनासकांठा से लाइव प्रसारण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसे बागेश्वर जिले के कपकोट तहसील के समीप स्थित सीएससी (CSC) केंद्रों पर भी बड़े उत्साह के साथ दिखाया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला प्रबंधक सीएससी ई-गवर्नेंस बागेश्वर, कमलेश कुमार ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के माध्यम से देश के 9.34 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 18,680 करोड़ रुपये से अधिक की सम्मान राशि सीधे हस्तांतरित की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि किसान भाई अपने नजदीकी सीएससी सेंटरों से 'डिजीपे' (DigiPay) के माध्यम से आसानी से अपनी इस सम्मान राशि की निकासी कर सकते हैं।



​कपकोट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष गीता ऐठानी ने कहा कि इस योजना से मिलने वाली धनराशि से किसानों को उन्नत किस्म के बीज, खाद और अन्य कृषि उपकरण खरीदने में काफी सहूलियत मिलेगी।  एडवोकेट सुरेश कांडपाल ने विचार रखते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच का ही परिणाम है कि आज देश का अन्नदाता आर्थिक रूप से मजबूत हो रहा है और योजनाओं का सीधा लाभ पारदर्शी तरीके से उनके खातों तक पहुंच रहा है।
​

सीएससी सेंटर संचालक सुंदर सिंह देव ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों और किसानों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि उनके केंद्र पर किसानों को हरसंभव सहायता और आसानी से योजनाओं का लाभ मिलेगा। इस अवसर पर करिश्मा राठौर, गंगा सिंह, कमल कोरंगा, लीला देवी, धना कपकोटी, राजेंद्र दानू, बलवंत देव और महेंद्र सिंह सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और किसान मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.