Header Ad

Dehradun: उत्तराखंड में 'राज्य स्वराज पार्टी' का हुआ शुभारंभ, 'हीरा' चुनाव चिह्न किया गया लांच

उत्तराखंड में 'राज्य स्वराज पार्टी' का हुआ शुभारंभ, 'हीरा' चुनाव चिह्न किया गया लांच



​देहरादून: प्रदेश की राजनीति में एक नए राजनीतिक विकल्प के रूप में 'राज्य स्वराज पार्टी' का आधिकारिक रूप से शुभारंभ कर दिया गया है। उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा की ओर से आयोजित 'नए विकल्प का संकल्प' नामक प्रेस वार्ता के दौरान इस नई पार्टी की घोषणा की गई, साथ ही पार्टी के चुनाव चिह्न 'हीरा' को भी लॉन्च किया गया। पार्टी के पदाधिकारियों ने संकल्प लिया है कि वे उत्तराखंड के विकास, जनहित और जनभागीदारी से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को अपनी राजनीति में सबसे ऊपर रखेंगे। इस अवसर पर उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के सभी सदस्यों और पदाधिकारियों ने औपचारिक रूप से राज्य स्वराज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, जिसे राज्य में एक मजबूत राजनीतिक विकल्प तैयार करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। 

 
आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की गरिमामयी उपस्थिति संस्थापक सदस्य: देवेश्वर भट्ट, अध्यक्ष: भरत रावत, ​महासचिव: राजेंद्र भट्ट , कोषाध्यक्ष: चित्रपाल सजवाण, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी: समीर सजवाण आदि लोग मौजूद रहे। ​पार्टी के साथ जुड़ने वाले नए सदस्यों और समर्थकों की लंबी सूची में अमित अग्रवाल, मनीष राणा, पवन हॉण्डा, संजू चमोला, विपिन पपोला, निधि पपोला, कमल, अमित क्षेत्री, पूर्व सैनिक सतेंद्र कुमार, पूर्व सैनिक घनश्याम, आशीष, गौरव, दिव्यांश असवाल, संदीप, अहसान, शुभम गौड़, दिव्यांश बिष्ट, जगत, संजय शर्मा, नैतिक, तेजस, अमित श्रीवास्तव, ललित श्रीवास्तव, पिंकू, राजेश, देवेंद्र बिष्ट, सुमित अग्रवाल, बलदेव भंडारी और हरदेव पंवार जैसे नाम शामिल हैं। 

 
​एकजुट होकर कार्य करने की प्रतिबद्धता
​पार्टी के शुभारंभ और 'हीरा' चुनाव चिह्न के अनावरण के बाद सभी पदाधिकारियों ने प्रदेश के स्वाभिमान, जनहित और एक बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए पूरी तरह एकजुट होकर काम करने की शपथ ली। उन्होंने नए राजनीतिक मंच के माध्यम से आम जनता से सीधा संवाद स्थापित करने और जनभागीदारी को बढ़ावा देने का स्पष्ट संदेश दिया है। 

राज्य स्वराज पार्टी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.