दुर्घटनास्थल का दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने, पुलिस, एसडीआरएफ और सेना की संयुक्त टीमें रेस्क्यू में जुटीं; दुर्गम पहाड़ियों से शवों को सड़क तक लाने का अभियान जारी
![]() |
| बिखरा हुआ हेलीकॉप्टर |
चमोली/जोशीमठ। उत्तराखंड के चमोली जनपद में शुक्रवार को हुए हेलीकॉप्टर हादसे में पायलट समेत सभी छह लोगों की गई जिंदगी। बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा के लिए उड़ान भरने वाला ट्रांस भारत एविएशन का हेलीकॉप्टर हाथी पर्वत की पहाड़ियों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे की भयावहता बयां करता घटनास्थल का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में पहाड़ियों पर हेलीकॉप्टर का मलबा बिखरा दिखाई दे रहा है। पुलिस प्रशासन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में हेलीकॉप्टर में सवार सभी छह व्यक्तियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मृतकों में पायलट कैप्टन हिमांशु सभरवाल (48), निवासी दिल्ली, सहित पांच यात्री शामिल हैं। हादसे के बाद पुलिस, एसडीआरएफ और सेना की संयुक्त टीमें घटनास्थल पर राहत एवं बचाव अभियान चला रही हैं।
दुर्गम पहाड़ियों से शवों को सड़क तक लाने की चुनौती: हादसे का घटनास्थल दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में होने के कारण रेस्क्यू टीमों के सामने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियां हैं। सभी छह शवों को पहाड़ियों से सुरक्षित नीचे लाकर सड़क मार्ग तक पहुंचाने के लिए अभियान लगातार जारी है। बचाव दल कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बीच अभियान में जुटे हुए हैं।
हादसे में जान गंवाने वाले कैप्टन हिमांशु सभरवाल, उम्र 48 वर्ष, निवासी दिल्ली (पायलट), प्रतापा, उम्र 41 वर्ष, निवासी कर्नाटक, अरुण सालुंके, उम्र 44 वर्ष, निवासी कर्नाटक, वीबी शंकर गौड़ा, उम्र 39 वर्ष, निवासी कर्नाटक, सुधीर के., उम्र 50 वर्ष, निवासी कर्नाटक, एसएस नटराजा हैं।
पहाड़ियों पर बिखरा मिला हेलीकॉप्टर का मलबा
घटनास्थल से सामने आए वीडियो में हेलीकॉप्टर का मलबा पहाड़ी क्षेत्र में बिखरा नजर आ रहा है। हादसे के बाद से ही प्रशासन और आपदा राहत टीमें लगातार अभियान चला रही हैं। फिलहाल सभी शवों को सड़क तक पहुंचाने और आगे की आवश्यक कार्रवाई पूरी करने पर ध्यान केंद्रित किया गया है। दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जानकारी जांच के बाद ही सामने आ सकेगी।


Thank You