Header Ad

Bageshwar News: नौलिंग मंदिर सनगाड़ मेले में सांस्कृतिक टीम के न पहुँचने पर बवाल, पूर्व प्रधान ने की रजिस्ट्रेशन रद्द करने की मांग

नौलिंग मंदिर सनगाड़ मेले में सांस्कृतिक टीम के न पहुँचने पर बवाल, पूर्व प्रधान ने की रजिस्ट्रेशन रद्द करने की मांग

पूर्व प्रधान केदारे महर


उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के नौलिंग मंदिर सनगाड़ मेले से एक बड़ा विवाद सामने आया है। मेले में सांस्कृतिक टीम देवभूमि लोक कला मंच बिहीनिया बागेश्वर के न पहुँचने और टीम अध्यक्ष द्वारा कथित तौर पर झूठ बोलने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बास्ती के पूर्व प्रधान केदार महर ने इस पूरी लापरवाही पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन और सूचना विभाग से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

केदार महर ने एक वीडियो जारी करते हुए आरोप लगाया है कि सांस्कृतिक टीम के अध्यक्ष धनी राम और उनकी टीम ने मनमानी करते हुए सूचना विभाग, बागेश्वर के स्पष्ट आदेशों की भी अनदेखी की, जिसके चलते टीम निर्धारित कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुँच सकी। मेले के दौरान कार्यक्रम स्थल पर टीम के अनुपस्थित रहने से व्यवस्था प्रभावित हुई। आरोप है कि इस लापरवाही पर पर्दा डालने के लिए टीम अध्यक्ष द्वारा झूठे तथ्य पेश किए गए। 

पूर्व प्रधान ने सूचना विभाग से मांग की है कि भविष्य में आयोजकों और जनता को इस तरह के धोखे से बचाने के लिए संबंधित सांस्कृतिक टीम का रजिस्ट्रेशन तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए। चेतावनी दी गई है कि यदि प्रशासन ने इस मामले में जल्द से जल्द उचित कार्रवाई करते हुए टीम का रजिस्ट्रेशन निरस्त नहीं किया, तो वे जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना देने के लिए विवश होंगे।
​सार्वजनिक आयोजनों की पारदर्शिता पर सवाल
इस घटना के बाद से सांस्कृतिक आयोजनों में सरकारी आदेशों की अनदेखी करने वाले दलों और उनकी कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि सूचना विभाग और जिला प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.