Header Ad

उत्तराखंड लोक गायिका रिंकू राणा "Rinku Rana" की सड़क हादसे में गयी जिंदगी, दौड़ी शोक की लहर

उत्तराखंड लोक गायिका रिंकू राणा "Rinku Rana" की सड़क हादसे में गयी जिंदगी, दौड़ी शोक की लहर

Rinku Rana Singer


उत्तराखंड राज्य के संगीत जगत के लिए एक बेहद दुःखद खबर सामने आ रही है। इस खबर से पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गयी है। आपको बता दें कि यह घटना उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में हुयी। थारू जनजातीय समाज की जानी-मानी लोक गायिका रिंकू राणा का एक सड़क हादसे में निधन हो गया है । रिंकू राणा अपनी भतीजी जिया राणा के साथ स्कूटी से घर लौट रही थीं। नानकमत्ता क्षेत्र के बिचपुरी के पास उनकी स्कूटी की टक्कर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से हो गई। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार वह विशेष रूप से थारू जनजाति के पारंपरिक गीतों और होली के गीतों के लिए प्रसिद्ध थीं। उनकी पहचान केवल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में भी थी। हादसे से महज एक दिन पहले ही उनका एक नया गीत रिलीज हुआ था, जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा था। उनके निधन से पूरे क्षेत्र और जनजातीय समाज में शोक की लहर है। कई स्थानीय विधायकों और जनप्रतिनिधियों ने इसे लोक संस्कृति के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है। इस खबर सुन कर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी भारी दुःख संवेदना प्रकट किया, और परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं लोक गायिका रिंकू राणा के चाहने वालों के भी आंखें नम हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से श्रद्धांजलि देने वालों का तादा लगा हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.