Header Ad

उत्तराखंड के पल्लव जोशी बने भारतीय जूनियर बैडमिंटन टीम के कोच Pallav Joshi

उत्तराखंड के पल्लव जोशी बने भारतीय जूनियर बैडमिंटन टीम के कोच: चीन में होने वाली एशियन जूनियर चैंपियनशिप में संभालेंगे कमान

Pallav Joshi coch


​उधम सिंह नगर। ​उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के पल्लव जोशी ने खेल जगत में प्रदेश का नाम एक बार फिर रोशन किया है। पल्लव जोशी का चयन जूनियर भारतीय बैडमिंटन टीम के मुख्य/सह कोच के रूप में हुआ है। वह आगामी एशियन जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप (चीन) में भारतीय दल का प्रतिनिधित्व और मार्गदर्शन करेंगे। ​राष्ट्रीय स्तर के सफल बैडमिंटन खिलाड़ी रहे पल्लव जोशी अब नई पीढ़ी के खिलाड़ियों को तराशने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वह BWF (विश्व बैडमिंटन संघ) Level-1 प्रमाणित कोच हैं और उन्होंने स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) NS-NIS, पटियाला से स्पोर्ट्स कोचिंग में डिप्लोमा हासिल किया है।

​वर्तमान में बेंगलुरु स्थित 'सेंटर फॉर बैडमिंटन एक्सीलेंस' में कोच के रूप में कार्यरत पल्लव के मार्गदर्शन में कई युवा खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक और सफलताएं हासिल की हैं। अब उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय जूनियर खिलाड़ियों को चैंपियन बनाने की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। खिलाड़ी से लेकर राष्ट्रीय टीम के कोच बनने तक का पल्लव जोशी का यह सफर दर्शाता है कि उत्तराखंड न केवल प्रतिभावान खिलाड़ी, बल्कि विश्व स्तरीय कोच देने में भी पूरी तरह सक्षम है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है और विभिन्न खेल प्रेमियों व गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.