Header Ad

चम्पावत की बेटी रिया महरा बनीं डॉक्टर, MBBS में चयन से जिले में खुशी की लहर

कठिन परिस्थितियों को मात देकर चम्पावत की बेटी रिया महरा बनीं डॉक्टर: MBBS में चयन से जिले में खुशी की लहर

MBBS रिया महरा चंपावत


​चम्पावत। अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और कठिन परिश्रम के बल पर चम्पावत की होनहार बेटी रिया महरा ने MBBS में प्रवेश हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मूल रूप से चम्पावत के खूंटी गांव (पनार) निवासी श्री नैन सिंह महरा की पुत्री रिया की इस उपलब्धि पर परिजनों और स्थानीय लोगों में अपार उत्साह है।

​रिया का यह सफर चुनौतियों से भरा रहा। वर्ष 2021 में माताजी के असमय निधन के बाद उन्होंने अपने ननिहाल बिसंग (दयोखुरा) स्थित स्व. श्री सुंदर सिंह ढेक के घर रहकर अपनी पढ़ाई जारी रखी। इस कठिन दौर में नानी श्रीमती मनोहरी देवी तथा मामा श्री कुलदीप सिंह ढेक व श्री विमल सिंह ढेक के निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग ने उन्हें अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहने में मदद की।

​रिया ने अपनी 12वीं तक की शिक्षा ऑकलैंड पब्लिक स्कूल, लोहाघाट से प्राप्त की है। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी और अपनी लगन व कड़ी मेहनत से डॉक्टरी की पढ़ाई के लिए चयन पाकर यह सफलता अर्जित की।

​चम्पावत की इस होनहार बेटी की सफलता पर क्षेत्रवासियों, शिक्षकों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई है कि वह भविष्य में एक कुशल चिकित्सक बनकर समाज व क्षेत्र का नाम इसी प्रकार गौरवान्वित करती रहेंगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.