बागेश्वर में स्थानीय उत्पादों को बेहतर बाजार और उचित मूल्य दिलाने के लिए समीक्षा बैठक संपन्न
![]() |
| समीक्षा बैठक |
बागेश्वर। कृषि, बागवानी, पशुपालन, डेयरी और ग्रामोत्थान (REAP) प्रोजेक्ट के तहत तैयार स्थानीय उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने और उत्पादकों को उचित मूल्य दिलाने के उद्देश्य से विकास भवन के नए सभागार में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में स्थानीय उत्पादों की सोर्सिंग, एकत्रीकरण, ग्रेडिंग, गुणवत्ता, पैकेजिंग, प्रोसेसिंग, ब्रांडिंग और मार्केटिंग की वर्तमान स्थिति की गहन समीक्षा की गई। सभी marketable (बिक्री योग्य) स्थानीय उत्पादों का एक अपडेटेड डेटाबेस तैयार किया जाए। उत्पादों की बाजार में मांग बढ़ाने के लिए उनकी गुणवत्ता, पैकेजिंग, प्रोसेसिंग और ब्रांडिंग पर विशेष ध्यान दिया जाए।
महिला स्व-सहायता समूहों और कम्युनिटी बेस्ड संगठनों (CBO) द्वारा निर्मित उत्पादों को नए बाजारों से जोड़ा जाए। एक मजबूत क्लस्टर-आधारित मार्केटिंग सिस्टम विकसित किया जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि स्थानीय उत्पादों को एक मजबूत बाजार प्रणाली से जोड़ने से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर तेजी से बढ़ेंगे।


Thank You