कपकोट विधायक कार्यालय में विधायक गडिया से रामलीला कमेटी ने जताई खुशी, ₹34.80 लाख की स्वीकृति पर जताया आभार
![]() |
| रामलीला कमेटी कपकोट |
कपकोट: कपकोट स्थित विधायक कार्यालय में श्री रामलीला कमेटी कपकोट के सदस्यों ने विधायक सुरेश गड़िया से आत्मीय भेंट की और संवाद साधा। इस दौरान रामलीला मंच के सौंदर्यीकरण हेतु 34.80 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत होने पर कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने आभार व्यक्त किया।
कमेटी के सदस्यों का कहना है कि धनराशि स्वीकृत होने से रामलीला मंच का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण सुचारू रूप से हो सकेगा। यह कार्य न केवल क्षेत्र की समृद्ध धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को नया और भव्य स्वरूप प्रदान करेगा, बल्कि आने वाली युवा पीढ़ियों को लोक परंपराओं और अपनी जड़ों से जोड़े रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
संवाद कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता गणेश कपकोटी, प्रताप कठायत, डॉ. राजेंद्र कपकोटी, प्रकाश कांडपाल, दीवान मेहता, सभासद गजेंद्र कपकोटी, दीवान सिंह कपकोटी एवं कुंदन गढ़िया सहित रामलीला कमेटी के कई सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।


Thank You