कपकोट में जरूरतमंदों को बांटे गए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष के चेक, विधायक सुरेश गढ़िया ने दी आर्थिक सहायता
![]() |
| आर्थिक सहायता प्रदान करते विधायक |
कपकोट (बागेश्वर)। आज विधायक कार्यालय कपकोट में क्षेत्रीय विधायक सुरेश गढ़िया ने क्षेत्र के तमाम जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को माननीय मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सहायता राशि के चेक वितरित किए। इस अवसर पर विधायक गढ़िया ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य इस आर्थिक सहयोग के माध्यम से कठिन परिस्थितियों में जूझ रहे परिवारों के लिए आशा, संबल और विश्वास की एक किरण बनना है। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के यशस्वी नेतृत्व में प्रदेश सरकार समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति की हरसंभव चिंता करते हुए जनकल्याण और संवेदनशील शासन की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।
क्षेत्रीय जनता के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता को दोहराते हुए विधायक ने कहा, "कपकोट मेरे लिए केवल एक विधानसभा क्षेत्र नहीं, बल्कि मेरा अपना परिवार है। क्षेत्र के किसी भी परिवार को विपरीत परिस्थितियों में अकेला महसूस न होने देना और अपनी सामर्थ्य के अनुसार हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराना ही मेरे सार्वजनिक जीवन का मूल उद्देश्य है।" इस दौरान कार्यक्रम में 'विश्वास आपका, जिम्मेदारी हमारी, साथ आपका , संबल हमारा' के संकल्प के साथ 'सेवा, संवेदना, संकल्प और समर्पण' के भाव को चरितार्थ किया गया।


Thank You