Header Ad

उत्तराखंड: टिहरी गढ़वाल की रीना बागड़ी गुसाईं ने रचा इतिहास, खो-खो के बाद बनीं कबड्डी की राष्ट्रीय रेफरी

टिहरी गढ़वाल की रीना बागड़ी गुसाईं ने रचा इतिहास, खो-खो के बाद बनीं कबड्डी की राष्ट्रीय रेफरी Reena Bagdi Gunsai Coch news

Reena Bagdi Gunsai Coch


​रुद्रप्रयाग/टिहरी गढ़वाल। उत्तराखंड की बेटियों ने एक बार फिर खेल जगत में देवभूमि का नाम रोशन किया है। मूल रूप से टिहरी गढ़वाल के जौनपुर ब्लॉक अंतर्गत थत्यूड़ निवासी और वर्तमान में राजकीय इंटर कॉलेज टैठी (रुद्रप्रयाग) में कार्यरत व्यायाम शिक्षिका रीना बागड़ी गुसाईं ने दो अलग-अलग खेलों में राष्ट्रीय रेफरी बनकर प्रदेश का मान बढ़ाया है। खो-खो के बाद अब उन्होंने कबड्डी की राष्ट्रीय रेफरी परीक्षा भी सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर ली है।

एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया (AKFI) द्वारा हरिद्वार में राष्ट्रीय कबड्डी रेफरी परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में देश भर से लगभग 82 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 72 परीक्षार्थी सफल रहे। इसमें अकेले रुद्रप्रयाग जिले से सात शिक्षक एवं खेल प्रशिक्षक शामिल हैं। इससे पूर्व, रीना ने 12 अप्रैल 2025 को भारतीय खो-खो महासंघ की राष्ट्रीय रेफरी परीक्षा भी उत्तीर्ण की थी।

शिक्षिका रीना बागड़ी गुसाईं विद्यार्थियों को खेलों से जोड़ने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को खेल के नियमों और तकनीकी बारीकियों से निखारने में लगातार जुटी हुई हैं। उनकी इस दोहरी सफलता से न केवल रुद्रप्रयाग और टिहरी, बल्कि पूरे उत्तराखंड में खुशी की लहर है।

​शिक्षा विभाग ने दी बधाई

रुद्रप्रयाग के मुख्य शिक्षा अधिकारी अजय कुमार चौधरी ने रीना बागड़ी गुसाईं और जिले के अन्य सफल शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि खेलों में शिक्षकों का यह योगदान बेहद सराहनीय है। एक साथ सात शिक्षकों का राष्ट्रीय कबड्डी रेफरी चुना जाना पूरे जनपद के लिए गौरव की बात है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.