Header Ad

Kapkot : कपकोट विधानसभा क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 2.40 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति

कपकोट विधानसभा क्षेत्र के विकास को पंख: धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 2.40 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति, विधायक सुरेश गड़िया ने सीएम पुष्कर सिंह धामी का जताया आभार


कपकोट का विकास के लिए धनराशि स्वीकृत किया


​कपकोट (बागेश्वर)। उत्तराखंड के कपकोट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न प्राचीन, पौराणिक एवं आस्था के प्रमुख केंद्रों के दिन अब बहुरने वाले हैं। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की दृष्टि से क्षेत्र के धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों के लिए ₹2.40 करोड़ (2 करोड़ 40 लाख रुपये) की भारी-भरकम वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस बड़ी सौगात के मिलने पर कपकोट के लोकप्रिय विधायक सुरेश गड़िया ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद किया है।


विधायक सुरेश गड़िया के प्रयासों से स्वीकृत इस धनराशि से कपकोट विधानसभा क्षेत्र के कुल 12 प्रमुख मंदिरों और धार्मिक स्थलों का कायापलट किया जाएगा। इन सभी धार्मिक केंद्रों पर सौंदर्यीकरण और विकास कार्य किए जाएंगे, जिससे न केवल क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत भी संरक्षित रह सकेगी।

स्वीकृत बजट के तहत प्रत्येक मंदिर के विकास कार्य के लिए 20 लाख रुपये की राशि आबंटित की गई है, जिसके अंतर्गत निम्नलिखित क्षेत्र शामिल हैं:

  • ​श्री गोरखनाथ चिरपत मंदिर का सौंदर्यीकरण – ₹20 लाख
  • ​शिव मंदिर बालीघाट का सौंदर्यीकरण – ₹20 लाख
  • ​श्री गुसाईं मंदिर पोखरी का सौंदर्यीकरण – ₹20 लाख
  • ​माँ भगवती मंदिर पुड़कुनी का सौंदर्यीकरण – ₹20 लाख
  • ​श्री काशिल बूबू मंदिर कपकोट का सौंदर्यीकरण – ₹20 लाख
  • ​श्री भैरव मंदिर पोलिंग का सौंदर्यीकरण – ₹20 लाख
  • ​हरज्यू मंदिर ऐठाण का सौंदर्यीकरण – ₹20 लाख
  • ​श्री बलि बूबू मंदिर चचई का सौंदर्यीकरण – ₹20 लाख
  • ​माँ भगवती मंदिर नामती चेटाबगड़ का सौंदर्यीकरण – ₹20 लाख
  • ​माँ भगवती मंदिर गडेरा का सौंदर्यीकरण – ₹20 लाख
  • ​माँ भगवती मंदिर बैड़ा-मझेड़ा का सौंदर्यीकरण – ₹20 लाख
  • ​महाकाली मंदिर सूपी का सौंदर्यीकरण – ₹20 लाख


सरकार द्वारा क्षेत्र के धार्मिक स्थलों के विकास के लिए एक साथ इतनी बड़ी धनराशि जारी किए जाने से स्थानीय जनता और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह का माहौल है। लोगों का मानना है कि इन कार्यों के पूर्ण होने से कपकोट क्षेत्र धार्मिक पर्यटन के मानचित्र पर और अधिक मजबूती से उभरेगा और पर्यटकों व श्रद्धालुओं का आवागमन बढ़ेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.