बागेश्वर के ऐतिहासिक नुमाइश खेत मैदान में स्वर्गीय चंदन राम दास स्मृति ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य आगाज, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभा दनु गड़िया ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला
![]() |
| फुटबॉल खेलते खिलाडी |
बागेश्वर। खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बागेश्वर के ऐतिहासिक नुमाइश खेत मैदान में स्व. चंदन राम दास की स्मृति में आयोजित प्राइज मनी ओपन 9-ए-साइड ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता का शानदार शुभारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष माननीय श्रीमती प्रभा दनु गड़िया ने विशेष रूप से सहभागिता की। उन्होंने मैदान में पहुंचकर सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया, उनका उत्साहवर्धन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रभा दनु गड़िया ने कहा कि ऐसे खेल आयोजनों से युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा को निखारने का बेहतरीन मंच मिलता है। खेलकूद न केवल शारीरिक और मानसिक विकास के लिए आवश्यक हैं, बल्कि युवाओं को अनुशासन और आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देते हैं। उन्होंने क्षेत्र में इस तरह के बड़े आयोजनों के लिए आयोजकों की सराहना की।
प्रतियोगिता के इस अवसर पर क्षेत्र के कई दिग्गज और गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बागेश्वर एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती दीपा आर्या, जिला कोषाध्यक्ष श्री मुन्ना कपकोटी,
जिला मंत्री श्रीमती विमला कपकोटी, नगर मंडल अध्यक्ष श्री विवेक तिवारी, श्री परिहार सहित अन्य कई गणमान्य नागरिक और खेल प्रेमी उपस्थित रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों का हौसला अफजाई किया। प्रतियोगिता को लेकर स्थानीय युवाओं और खेल प्रेमियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
![]() |
| प्रभा गढ़िया |



Thank You