Header Ad

रूद्रपुर में CM धामी ने पुराने साथी को मंच पर बुलाया, साथी बोला- ईस्ट टू वेस्ट पुष्कर सिंह धामी

रूद्रपुर में CM धामी ने पुराने साथी को मंच पर बुलाया, साथी बोला- ईस्ट टू वेस्ट पुष्कर सिंह धामी इस दी बेस्ट

Cm धामी और उनका दोस्त बिट्टू


CM धामी की सादगी और अपनों के प्रति अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। रुद्रपुर में कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन के बीच अचानक एक सिख युवक को मंच पर बुलाया। मंच पर पहुंचे युवक ने भी मुख्यमंत्री को लेकर सिख समाज के सामने ऐसी बात कही, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया।


युवक ने मुख्यमंत्री धामी की तारीफ करते हुए कहा कि “यही तो पहचान है मुख्यमंत्री धामी की, जो अपनों को कभी नहीं भूलते।” युवक ने ऋषिकेश के सामाजिक कार्यकर्ता और अपने प्रिय मित्र गगनदीप बेदी का जिक्र करते हुए कहा कि जब मुख्यमंत्री ने रुद्रपुर में मंच से गगनदीप बेदी का उल्लेख किया, तो वहां मौजूद लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति का बड़े पद पर पहुंचना निश्चित तौर पर बड़ी उपलब्धि है, लेकिन बड़े पद पर पहुंचने के बाद भी पुराने साथियों, मित्रों और शुभचिंतकों को याद रखना उससे कहीं बड़ी बात है।


आज के दौर में अक्सर देखने को मिलता है कि इंसान जैसे-जैसे ऊंचे पद पर पहुंचता है, वैसे-वैसे संघर्ष के दिनों में साथ देने वाले लोगों से दूरी बनाने लगता है। लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सहजता और आत्मीयता उन्हें अलग पहचान देती है। पुराने साथियों और शुभचिंतकों को याद रखना, सार्वजनिक मंच से उनका नाम लेकर सम्मान देना—मुख्यमंत्री धामी के इसी अपनत्व ने एक बार फिर लोगों का दिल जीत लिया। पद भले ही बड़ा हो जाए, लेकिन अपनों के लिए दिल में जगह बनी रहे, यही असली पहचान है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.