बाबा नीम करौली महाराज पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने कैंची धाम में टेका मत्था
![]() |
| Anupriya Nagar Hanuman Ansh Film |
नैनीताल। देश-विदेश में अपनी आध्यात्मिक महिमा के लिए विख्यात बाबा नीम करौली महाराज की पावन भूमि कैंची धाम में इन दिनों फिल्मी जगत की हस्तियों का पहुंचना जारी है। इसी क्रम में, बाबा के जीवन और उनकी लीलाओं पर आधारित आगामी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की युवा प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड Records के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष कार्तिक पालीवाल के साथ कैंची धाम पहुंचकर बाबा के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया।
कैंची धाम पहुंचने पर अनुप्रिया नागर ने यहां की अलौकिक शांति और बाबा के प्रति अटूट आस्था को लेकर अपने भाव व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि इस पवित्र स्थल पर आकर उन्हें बेहद गहरा आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त हुआ है। फिल्म ‘हनुमान अंश’ के जरिए बाबा नीम करौली महाराज के उपदेशों, भगवान हनुमान के प्रति भक्ति और सनातन संस्कृति के संस्कारों को दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाने का एक खास प्रयास किया जा रहा है।
महज 21 साल की उम्र में शानदार उपलब्धि
फिल्म निर्माण की दुनिया में महज 21 वर्ष की कम उम्र में कदम रखकर अनुप्रिया नागर ने एक मिसाल कायम की है। उनकी यह रचनात्मक सोच और युवा प्रतिभा अब फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ सामाजिक और आध्यात्मिक हलकों में भी चर्चा का विषय बनी हुई है।


Thank You