टिहरी के लाल सौरभ रावत बने सेना में लेफ्टिनेंट, क्षेत्र में खुशी की लहर saurav rawat lieutenant Tihari Garhwal
![]() |
| सौरव रावत lieutenant |
टिहरी गढ़वाल। टिहरी जिले के थौलधार ब्लॉक स्थित नगुण पट्टी के दड़माली गांव निवासी सौरभ रावत ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर अपने गांव और पूरे जिले का मान बढ़ाया है। सौरभ की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। सौरभ ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा रेनसा द्रोण पब्लिक स्कूल, देहरादून से प्राप्त की और इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई जवाहर नवोदय विद्यालय, शंकरपुर (देहरादून) से पूरी की। इसके बाद उन्होंने गोविंद बल्लभ पंत विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग में बी.टेक किया। बी.टेक के बाद सौरभ का चयन सेना की इंजीनियरिंग यूनिट में हुआ। उन्होंने 9 महीने ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (OTA), चेन्नई और 3 महीने भारतीय सैन्य अकादमी (IMA), देहरादून में कठिन प्रशिक्षण पूरा कर 5 सितंबर 2026 को पासआउट होकर लेफ्टिनेंट का पद हासिल किया।
सौरभ के पिता प्यार सिंह रावत सरकारी एंबुलेंस चालक हैं और माता शांति देवी सीएचसी चिन्यालीसौड़ में वार्ड सहायिका के पद पर कार्यरत हैं। सौरभ का छोटा भाई सचिन रावत भी मेधावी है। उसने NEET परीक्षा उत्तीर्ण की है और वर्तमान में हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस अंतिम वर्ष का छात्र है। लेफ्टिनेंट बनने के बाद पहली बार अपने पैतृक गांव पहुंचे सौरभ रावत का स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों द्वारा ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं जिला बार एसोसिएशन टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष जयबीर सिंह रावत ने सौरभ और उनके परिवार को बधाई देते हुए कहा कि सौरभ की इस सफलता से क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
स्वागत समारोह के दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीपाल पंवार, ग्राम प्रधान सब्बल सिंह रावत, पूर्व प्रधान रीना देवी, सूरत सिंह, नारायणी देवी, तेग सिंह रावत, यशवीर पंवार, विनोद पंवार, दिनेश पंवार, कल्याण सिंह रावत, शीशपाल पंवार, अमर सिंह राणा, पूर्व प्रमुख बबीता शाह, सोवत सिंह पंवार, राधा कृष्ण जोशी, दर्शन सिंह रावत, दिनेश कुमाईं और अतर थलवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Thank You