Header Ad

बड़ी खबर: अल्मोड़ा पुलिस की कार्रवाई से ग्रामीणों में रोष: 3.5 नाली भांग की खेती नष्ट, शराब बनाम भांग नीति पर उठे सवाल

अल्मोड़ा पुलिस की कार्रवाई से ग्रामीणों में रोष: 3.5 नाली भांग की खेती नष्ट, शराब बनाम भांग नीति पर उठे सवाल

भांग की खेती नष्ट करती पुलिस टीम

अल्मोड़ा। जनपद में अवैध मादक पदार्थों और नशे के खिलाफ अल्मोड़ा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लमगड़ा क्षेत्र में 3.5 नाली अवैध भांग की खेती को नष्ट कर दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत 11 सितंबर को पुलिस टीम ने ग्राम डामर और तोक कल्ला खांण क्षेत्र में यह कार्रवाई की। अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा भावना कैंथोला के पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक, चौकी प्रभारी मोरनौला उपनिरीक्षक नरेश कोहली व पुलिस टीम ने खेतों में खड़ी भांग की फसल को नष्ट किया।

​इस कार्रवाई के बाद स्थानीय स्तर पर सरकार की आबकारी नीतियों को लेकर बहस छिड़ गई है। ग्रामीणों और जानकारों का मानना है कि शराब जहां परिवारों को बर्बाद कर रही है और नशे को बढ़ावा दे रही है, वहीं भांग की खेती पर्वतीय क्षेत्रों के काश्तकारों की आजीविका का एक पारंपरिक और मुख्य आधार रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सरकार शराब को घर-घर तक पहुंचाने में लगी है क्योंकि उससे भारी राजस्व प्राप्त होता है। वहीं, ग्रामीण इलाकों में काश्तकारों द्वारा आजीविका के लिए उगाई जा रही भांग को 'चरस' और 'अवैध' के नाम पर नष्ट किया जा रहा है, जिससे सरकार को सीधा राजस्व नहीं मिलता। भांग की खेती को इस तरह नष्ट किए जाने से स्थानीय किसानों के सामने रोजी-रोटी का संकट गहराने लगा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.