उत्तराखंड वन विभाग: बागेश्वर के डीएफओ श्री प्रकाश चंद्र आर्य ने किया कपकोट ग्लेशियर रेंज का औचक निरीक्षण, कार्यप्रणाली पर जताई संतुष्टि
![]() |
| DFO bageshwar |
बागेश्वर। सुव्यवस्थित कार्यप्रणाली और बेहतर जनसेवा की प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए प्रभागीय वनाधिकारी (DFO) बागेश्वर, श्री प्रकाश चंद्र आर्य ने आज कपकोट ग्लेशियर रेंज कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय के कामकाज, फाइलों के रखरखाव और विभागीय व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान कार्यालय के पत्र-व्यवहार, रिकॉर्ड और तमाम विभागीय फाइलें पूरी तरह से अपडेट और सुव्यवस्थित पाई गईं। कार्यालय का कामकाज सुचारू रूप से संचालित होता देख डीएफओ महोदय ने गहरी संतुष्टि व्यक्त की और इसके लिए रेंज के समस्त स्टाफ की पीठ थपथपाते हुए उनकी जमकर सराहना की।


Thank You