Header Ad

Haldwani News: दुग्ध संघ चुनाव में मुकेश बोरा की बादशाहत बरकरार, 1996 से लगातार 12वीं जीत

दुग्ध संघ चुनाव में मुकेश बोरा की बादशाहत बरकरार, 1996 से लगातार 12वीं जीत Mukesh Bora

अध्यक्ष मुकेश बोरा


लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के पर्वतीय क्षेत्र की 245 दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों के चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो गई है। अधिकांश समितियों में पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। 245 में से 238 समितियों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर निर्विरोध चुनाव हुआ, जबकि सात समितियों में मतदान के जरिए पदाधिकारियों का चयन किया गया। इसी क्रम में च्यूरीगाड़ दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति के चुनाव में नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने एक बार फिर अध्यक्ष पद पर निर्विरोध जीत दर्ज की। उनकी यह लगातार 12वीं जीत बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, मुकेश बोरा वर्ष 1996 से लगातार च्यूरीगाड़ दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित होते आ रहे हैं। करीब तीन दशक से समिति में उनकी लगातार निर्विरोध जीत को क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ के तौर पर देखा जा रहा है। मुकेश बोरा की इस जीत के बाद दुग्ध सहकारी क्षेत्र में उनकी राजनीतिक और संगठनात्मक पकड़ एक बार फिर चर्चा में है। 1996 से अब तक लगातार निर्विरोध चुने जाने का सिलसिला उनकी लंबी सक्रियता और समिति के सदस्यों के बीच स्वीकार्यता को दर्शाता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.