Header Ad

Kapkot: कपकोट के चलकाना प्राइमरी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

कपकोट के चलकाना प्राइमरी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस 


चलकाना


कपकोट: देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर क्षेत्र पंचायत के अंतर्गत ग्राम सभा चलकाना के प्राइमरी स्कूल से लखमारा-पुड़कूनी-चलकाना क्षेत्र में भव्य रूप से स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि धीरज गढ़िया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


​बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा

​कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुआ। ग्राम सभा चलकाना के अंतर्गत आने वाले जूनियर हाई स्कूल, प्राइमरी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र के नन्हे-मुन्ने प्यारे बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक रंगारंग और देशभक्ति से परिपूर्ण सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्होंने उपस्थित सभी दर्शकों का मन मोह लिया।


प्रतिनिधि


​क्षेत्र पंचायत सदस्य, चलकाना (लखमारा)-पुड़कूनी श्रीमती भगवती गढ़िया के दिशा-निर्देशों के अनुरूप, बच्चों के उज्जवल भविष्य और क्षेत्र की तमाम ज्वलंत समस्याओं व विकास मुद्दों को ध्यान में रखते हुए मुख्य अतिथि धीरज गढ़िया द्वारा कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों की घोषणा की गई। संबोधन में उन्होंने कहा की
"आइए इस स्वतंत्रता दिवस पर हम देश की एकता, अखंडता और समृद्धि के लिए संकल्प लें और राष्ट्र निर्माण में पूरी निष्ठा के साथ अपना योगदान दें।"
​कार्यक्रम के अंत में क्षेत्र के सभी देवतुल्य ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की पुनः बधाई दी गई और 'भारत माता की जय' के गगनभेदी नारों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.